साउथ सुपरहिट ‘तंगलान’ हिंदी में 30 अगस्त को होगी रिलीज, मेकर्स ने नए पोस्टर संग की घोषणा
चियान विक्रम और मालविका मोहनन की फिल्म 'तंगलान' का हिंदी वर्जन का ऑफिशियल रिलीज डेट सामने आ चुका है। फिल्म हिंदी में 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। तंगलान ने अपने जबरदस्त एक्शन सीन्स, दमदार परफॉर्मेंस और पा रंजीत के अनोखे कहानी कहने के स्टाइल के कारण लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
- Written By: सोनाली झा
फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
मुंबई: चियान विक्रम और मालविका मोहनन की मच अवेटेड फिल्म ‘तंगलान’ 15 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। फिल्म पहले चार भाषाओं तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में साउथ इंडियन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। अब फिल्म के हिंदी वर्जन की ऑफिशियल रिलीज डेट सामने आ चुकी हैं। फिल्म को जबरदस्त रिव्यूज और फैंस से कमाल के रिएक्शंस माइक हैं।
ये भी पढ़ें- सनी देओल के बॉर्डर 2 में फौजी वरुण धवन की एंट्री
डायरेक्टर पा रंजीत की फिल्म तंगलान बॉक्स ऑफिस पर भी एक हिट साबित हुई है। ऐसे में अब मेकर्स अब हिंदी में इसे रिलीज करने के लिए के रहे हैं। 15 अगस्त को साउथ इंडियन सिनेमाघरों में रिलीज के बाद, फिल्म अब हिंदी में 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक नए पोस्टर के साथ रिलीज की डेट की घोषणा की है। पोस्टर संग कैप्शन में लिखा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
अब कार कंपनियां बनाएंगी हथियार? अमेरिका की नई रणनीति से दुनिया में हलचल
Aaj Ka Rashifal 17 April: मेष राशि के लिए आज का दिन सावधानी भरा, मकर वालों को मिल सकता है बड़ा लाभ
ChatGPT का क्रेज: भारत टॉप 5 में, जानिए कैसे बदल रही है आपकी जिंदगी
Vaishakh Amavasya:17 अप्रैल वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा अटूट आशीर्वाद
तंगलान ने अपने जबरदस्त एक्शन सीन्स, दमदार परफॉर्मेंस और पा रंजीत के अनोखे कहानी कहने के स्टाइल के कारण लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। हिंदी में रिलीज होने के साथ ही यह फिल्म नए दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है। तंगलान का कॉन्सेप्ट अनोखा है और इसके ट्रीटमेंट ने पहले ही दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाई है।
तंगलान एक अनोखी मिस्टीकल पीरियड ड्रामा है। मालविका मोहनन रहस्यमय शक्तियों वाली एक जनजाति की नेता की भूमिका निभा रही हैं, जो चियान विक्रम के किरदार से टकराती है। तंगलान साउथ की एक और बड़ी फिल्म होने जा रही है। यह कोलार गोल्ड फील्ड्स यानी केजीएफ की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी अंग्रेजों ने खोज की और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया।
ये भी पढ़ें- स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, जानें अन्य फिल्मों कलेक्शन
तंगलान दर्शकों के लिए अनोखी कॉन्सेप्ट लाने की साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की परंपरा को आगे ले जाएगी। यह एक और अनोखे कांसेप्ट वाली साउथ इंडियन फिल्म है। पा रंजीत द्वारा डायरेक्टेड ‘तंगलान’ में चियान विक्रम और मालविका मोहनन ने लीड रोल निभाया है। फिल्म का संगीत जी वी प्रकाश कुमार ने दिया है।
