

Shahrukh Khan King Release Date: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपने अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं। अगस्त 2024 में शाहरुख ने स्विट्जरलैंड में आयोजित हुए 'लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल' में अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस फिल्म को कन्फर्म किया था। वहीं ताजा अपडेट्स के मुताबिक अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है।
कथित तौर पर किंग खान की अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक एक्टर की फिल्म 'किंग' 2026 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली है। फिल्म की शूटिंग साल 2025 की जनवरी में शुरू हो सकती है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अब तक इसकी रिलीज डेट और शूटिंग की डेट को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।
शाहरुख की ये फिल्म इस वजह से भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी एक अहम रोल निभाने वाली हैं। सुहाना किंग में एक अहम किरदार में नजर आएंगी। आपको बता दें कि इस मूवी के जरिए एक्ट्रेस थिएट्रिकल डेब्यू करने वाली हैं। इससे पहले सुहाना खान नेटफ्लिक्स की मूवी 'द आर्चीज' से डेब्यू कर चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, नाती अगस्त्य नंदा, श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और वेदांग रैना भी नजर आ चुके हैं। यह भी देखें-छोटे बेटे Anant Ambani और दोनों बहुओं के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे Mukesh Ambani, सादगी से जीता दिल
शाहरुख और सुहाना के साथ इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अभिषेक फिल्म में विलेन के रोल में दिखेंगे। इस फिल्म में अभिषेक खूंखार विलेन के किरादर में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा इस फिल्म में अभय वर्मा में नजर आने वाले हैं। अभय ने हाल ही में हिट हॉरर फिल्म 'मुंज्या' में काम किया था। फिल्म किंग को सुजॉय घोष डायरेक्ट करने वाले हैं। इससे पहले सुजॉय घोष कहानी और बदला जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं।