-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Movies »
- Shah Rukh Khan Remembered Yash Chopra In 77th Locarno Film Festival In Switzerland
शाहरुख खान बोले- लोकार्नो तक ले जाने में यश चोपड़ा का हाथ, इस फिल्म ने बदली सोच
- Written By: विजय कुमार तिवारी
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अक्सर उन लोगों को याद करते हैं जो उनके करियर में खास भूमिका निभा चुके हैं। इसी तरह स्विट्जरलैंड में 77वें लोकार्नो फिल्म महोत्सव में उन्होंने दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि आज जहां भी हैं, उनकी वजह से हैं...

शाहरूख और यश चोपड़ा (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपनी सफलता के लिए एक ऐसे फिल्म निर्माता को श्रेय देते हैं, जिसके बिना वह अपनी मंजिल हासिल नहीं कर सकते थे। स्विट्जरलैंड में 77वें लोकार्नो फिल्म महोत्सव में उन्होंने ने उनको याद किया और कहा कि वहां आज जहां भी हैं यश चोपड़ा की वजह से हैं।
स्विट्जरलैंड में 77वें लोकार्नो फिल्म महोत्सव में सम्मानित होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने रविवार को दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा को उन्हें यहां तक लाने का श्रेय दिया। सुपरस्टार शाहरुख खान को सिनेमा में उनके योगदान के लिए स्विट्जरलैंड में आयोजित 77वें लोकार्नो फिल्म महोत्सव में ‘पार्डो अला कैरियरा अवार्ड-लोकार्नो टूरिज्म’ या ‘करियर लेपर्ड’ से सम्मानित किया गया। शाहरुख (58) यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय कलाकार हैं। उन्हें शनिवार शाम समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में पियाज्जा ग्रांडे स्क्वायर पर करीब 8000 लोग थे। शाहरुख ने बताया कि उनकी मां ही थीं जो उन्हें पहली बार फिल्म देखने के लिए सिनेमा हॉल ले गई थीं।
King Khan comes to town. Shah Rukh Khan (@iamsrk) at the 77th edition of the Locarno Film Festival for our Pardo alla Carriera Ascona-Locarno Tourism. _
Photo by Davide Padovan, produced in collaboration with BaseCamp Festival#Locarno77 pic.twitter.com/Yu01WaBp6A — Locarno Film Festival (@FilmFestLocarno) August 10, 2024
सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान हिंदी मेरा प्रिय व मजबूत विषय नहीं था। इसीलिए मेरी मां ने कहा था कि अगर वह हिंदी इमला में 10 में से 10 नंबर लाएंगे तो वह फिल्म दिखाने के लिए सिनेमा हॉल ले जाएंगी। मुझे याद आ रहा है कि मैंने एक दोस्त से एक उत्तर की नकल की थी, लेकिन मुझे 10 में से 10 नंबर मिले, और फिर मेरी मां मुझे पहली बार थिएटर में फिल्म दिखाने ले गईं। उस फिल्म की यादें आज भी जेहन में ताजा हैं।
इसे भी पढ़ें.. शाहरुख खान ने लोकार्नो फिल्मोत्सव में भव्य स्वागत के लिए प्रशंसकों को कहा धन्यवाद
सम्बंधित ख़बरें
सुनील छेत्री ने रोनाल्डो और मेसी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- उनकी अच्छा करने की भूख युवाओं के लिए प्रेरणा
मंडला में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, बारात की भीड़ में रची गई मौत की साजिश; सुपारी देकर युवक की कराई हत्या
CM विजय का फिल्मी स्टाइल, हरी झंडी दिखाने के बाद आम जनता के साथ बस में किया सफर; VIDEO वायरल
ई-रजिस्ट्रेशन के खिलाफ कानपुर बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, सरकार से आदेश वापस लेने की मांग
सुपरस्टार शाहरुख खान ने बताया कि संयोगवश यह फिल्म चोपड़ा की 1973 की थ्रिलर फिल्म ‘‘जोशीला” थी। शाहरुख ने कहा कि जोशीला उसी निर्देशक की फिल्म थी, जिसके साथ मैंने अपने फिल्मी जीवन में कई फिल्में कीं। इसलिए मैं गहराई से श्री यश चोपड़ा से जुड़ा रहा। मैं यहां स्विट्जरलैंड के लोकार्नो में उनके कारण बैठा हूं। यह उसी फिल्म का नतीजा है। साथ ही उसका प्रभाव जिसको मैंने सबसे पहले देखी थी।
Shah rukh khan remembered yash chopra in 77th locarno film festival in switzerland
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुनील छेत्री ने रोनाल्डो और मेसी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- उनकी अच्छा करने की भूख युवाओं के लिए प्रेरणा
Jun 25, 2026 | 05:23 PMमंडला में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, बारात की भीड़ में रची गई मौत की साजिश; सुपारी देकर युवक की कराई हत्या
Jun 25, 2026 | 05:23 PMCM विजय का फिल्मी स्टाइल, हरी झंडी दिखाने के बाद आम जनता के साथ बस में किया सफर; VIDEO वायरल
Jun 25, 2026 | 05:20 PMई-रजिस्ट्रेशन के खिलाफ कानपुर बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, सरकार से आदेश वापस लेने की मांग
Jun 25, 2026 | 05:18 PMधुले: महिला-बाल कल्याण समिति की पहली बैठक में 2.78 करोड़ के बजट का खाका, 91 लाख के कार्यों का नियोजन
Jun 25, 2026 | 05:12 PMवीडियो: कैफे टेबल पर हत्या की प्लानिंग, एक दूसरे के कान में फुसफुसाते नजर आए सिया गोयल और चेतन चौधरी
Jun 25, 2026 | 04:59 PMसुपरस्टार बनने से पहले आर्थिक तंगी से जूझे अक्षय कुमार, मॉडलिंग के सपने के लिए मुफ्त में की नौकरी
Jun 25, 2026 | 04:53 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM










