Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

65 की उम्र में संजय दत्त ने चौथी बार की शादी! फिर से लिए सात फेरे, वीडियो हुआ वायरल

संजय दत्त का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपनी घर की बालकनी वाले हिस्से में हवन कुंड के इर्द-गिर्द फेरे लेते दिख रहे हैं। एक्टर इस वायरल वीडियो में फिर से अपनी तीसरी वाइफ मान्यता संग सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं।

  • Written By: निक्की राय
Updated On: Oct 09, 2024 | 01:41 PM

65 की उम्र में संजय दत्त ने चौथी बार की शादी! फिर से लिए सात फेरे (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड के संजू बाबा इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। एक्टर संजय दत्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बार फिर से शादी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर तीसरी बीवी संग दोबारा शादी करते नजर आ रहे हैं। संजय दत्त फिर से एक बार अपनी तीसरी पत्नी मान्यता दत्त संग सात फेरे लेते दिखे।

संजय दत्त ने किया पूजा का आयोजन

जानकारी के मुताबिक हाल ही में संजय दत्त के घर पर रेनोवेशन का काम हुआ है। जिसके बाद उन्होंने घर पर पूजा का आयोजन किया। इस पूजा के दौरान ही हवन कुंड के आगे संजय दत्त और मान्यता दत्त ने फिर से सात फेरे लिए। इस पूजा के दौरान सात फेरे लेने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान संजय दत्त ने भगवा रंग का कुर्ता-पजामा और एक अंगोछा ओढ़ा हुआ था। वहीं उनकी पत्नी मान्यता दत्त सफेद और सादे लिबाज में नजर आईं।

तीन बार शादी कर चुके हैं संजय दत्त

संजय ने अपने चार दशक के करियर में कुल 135 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। बता दें कि एक्टर 65 साल के हो चुके हैं और अब तक वो 3 शादी कर चुके हैं। 1987 में उन्होंने पहली शादी ऋचा शर्मा से की थी। 1996 में ब्रेन ट्यूमर के कारण उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी दूसरी शादी एयर होस्टेस और मॉडल रिया पिल्लई से हुई थी। ये दोनों साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे। 2008 में इनके रिश्ते में दरार आ गई।

यह भी देखें-बॉलीवुड के इस कपल की तरह शादी करना चाहती हैं अनन्या पांडे, ‘बालकनी वेडिंग’ के सजाए हैं सपने

मान्यता दत्त से की तीसरी शादी

जिंदगी में आगे बढ़ते हुए साल 2008 में उन्होंने दिलनवाज शेख उर्फ मान्यता दत्त से गोवा में शादी की। दोनों ने शादी से पहले काफी लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया। शादी के 2 साल बाद ही इनके घर में जुड़वा बच्चों मे जन्म लिया। संजय दत्त का एक बेटा और एक बेटी है, जो ट्वीन्स हैं।

Sanjay dutt married for fourth time at age of 65 took seven rounds again video went viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 09, 2024 | 01:41 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.