Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भीड़ में रोती बच्ची को गोद में उठाते नजर आए रणवीर सिंह, वीडियो देख फैंस हुए खुश

रणवीर सिंह ने 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च में कुछ ऐसा कर दिया कि उनके फैंस उनकी तारीफें करने से नहीं थक रहे। भीड़ में रोती बच्ची को उन्होंने गोद में उठाया और उसके आंसू पोछने लगे। यही नहीं उन्होंने उस बच्ची को थिएटर के बाहर तक छोड़ा।

  • By निक्की राय
Updated On: Oct 08, 2024 | 11:18 AM

भीड़ में रोती बच्ची को गोद में उठाए नजर आए रणवीर सिंह (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर को ही एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। इसके बाद से ही रणवीर फैमिली के साथ बिजी थे। वो काफी वक्त से नन्ही मेहमान के साथ ही टाइम स्पैंड कर रहे थे। ऐसा लगता है एक्टर काफी दिनों से अपनी सुपर डैड बनने की ट्रेनिंग में लगे थे। एक्टर एक बार फिर से काम की तरफ लौट चुके हैं। हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। ‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान काफी भीड़ थी। इस भीड़ में रणवीर रोती हुई एक बच्ची को चुप कराते और गोद में खिलाते नजर आए। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस अंदाज के कायल हो गए हैं।

वायरल हुआ बेस्ट फादर का वीडियो

वायरल वीडियो में रणवीर भीड़ में रोती हुई बच्ची को गोद में उठाने के लिए झपटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है एक्टर कैसे भारी भीड़ में खुद ही जगह बनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वो बच्ची को रोता देख गोद में उठाते हैं और उसे चुप कराने की कोशिश करते हैं। एक्टर रणवीर सिंह बच्ची को पुचकारते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद वो उसके बाहर निकलने के लिए भीड़ में भी जगह बनाते हुए नजर आते हैं। उनके इस अंदाज को देखकर फैंस उन्हें बेस्ट डैड कह रहा हैं।

पोछें छोटी बच्ची की आंसू

वायरल वीडियो में रणवीर उस छोटी बच्ची के आंसू पोछते हुए भी दिखे। रणवीर ने जैसे ही बच्ची को गोद में उठाया आसपास खड़े लोग खुशी से चिल्लाने लगे। उनके इस वीडियो पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘यही कारण है कि भगवान ने इन्हें एक बेटी का आशीर्वाद दिया, ये इसके हकदार थे।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वो भी अब एक डैड हैं और शायद उस बच्ची को देखकर उन्हें अपनी राजकुमारी की याद आ रही होगी।’

यह भी देखें-ज्योतिषी ने पहले ही कर दी थी सिद्धू मूसेवाला के मौत की भविष्यवाणी, देश छोड़ने की दी थी सलाह, तेजिंदर बग्गा ने किया खुलासा

थिएटर के बाहर तक छोड़ा

रणवीर यहीं नहीं रुके, बल्कि वो उस बच्ची और उसकी मॉम को थिएटर के बाहर तक छोड़कर आए। उनके इस अंदाज ने फैंस के दिल में अपनी जगह और भी बढ़ा ली। सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफें कर रहा है।

Ranveer singh was seen carrying a crying girl in his lap in crowd fans became happy after watching video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2024 | 11:18 AM

Topics:  

  • Deepika Padukone
  • Ranveer Singh

सम्बंधित ख़बरें

1

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पठान को पछाड़ टॉप-3 हाइएस्ट ग्रॉसर्स में बनाई जगह

2

‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद न्यू यॉर्क में दिखे रणवीर-दीपिका, फैंस संग वायरल हुईं तस्वीरें

3

Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की धुरंधर पर फिदा हुईं शोभिता धुलिपाला, फिल्म की जमकर की तारीफ

4

Ranveer Singh Pralay: प्रलय में रणवीर सिंह का साथ निभाएंगी ये एक्ट्रेस ! फिल्म को लेकर बढ़ा सस्पेंस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.