Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने पवन सिंह के साथ लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं। इसमें वह राजकुमार राव और पवन सिंह के साथ ठुमके लगाते नजर आ रही है। श्रद्धा कपूर ने इस गाने में लाल कलर के ड्रेस पहनी हैं। इस लुक में श्रद्धा कमाल की लग रही हैं। पवन सिंह ने हाल ही में स्त्री 2 का नया गाना 'आई नहीं' गाया था। इस गाने के जरिए पवन सिंह ने बॉलीवुड डेब्यू किया।

  • By सोनाली झा
Updated On: Aug 03, 2024 | 03:50 PM

फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2′ को लेकर चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का नया गाना ‘आई नहीं’ रिलीज हुआ था। इस गाने को भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने गाया था। इस गाने के जरिए पवन सिंह ने बॉलीवुड डेब्यू किया। सोशल मीडिया पर पवन सिंह का ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। पवन सिंह के फैंस इस गाने पर रील्स बना रहे हैं। इसी बीच श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की हैं।

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें राजकुमार राव और पवन सिंह नजर आ रहे हैं। स्त्री 2 के नए गाने आई नहीं पर राजकुमार और श्रद्धा, पवन सिंह के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। श्रद्धा कपूर ने इस गाने में लाल कलर के ड्रेस पहनी हैं। इस लुक में श्रद्धा कमाल की लग रही हैं।

फैंस का रिएक्शन

श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 2024 में हमें अप्रत्याशित सहयोग देखने मिलेगा, जैसे कि श्रद्धा x पवन सिंह। दूसरे यूजर ने लिखा कि पवन सिंह भाई से तो नजर ही नहीं हट रहा। अलग स्वैग हैं बंदे का। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बच के रहना श्रद्धा जी पवन बहुत बड़ा खतरनाक स्टार एच कुछ भी कर सकता है।

फिल्म का ट्रेलर

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2′ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के किरदार से होती है, जो चंदेरी के लोगों के लिए नए खतरे सरकटा का परिचय कराता है। इस बार ओ स्त्री कल आना की जगह, चंदेरी के लोग उससे मदद मांगते हैं। ट्रेलर में विक्की की श्रद्धा के लिए प्रेमिका को भी दिखाया गया है। विक्की आगे बढ़ता है और खुद को चंदेरी के राजकुमार में बदल लेता है, ताकि सरकटा द्वारा गांव की सभी महिलाओं का अपहरण करने की धमकी से उभरने वाली नई चुनौती से बचा जा सके। तमन्ना भाटिया फिल्म में एक डांस नंबर के साथ कैमियो कर रही हैं।

इन फिल्मों से होगा स्त्री 2 का मुकाबला

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे। स्त्री 2 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्त्री 2 का मुकाबला खेल खेल में, तंगलान, वेदा, डबल इस्मार्ट और रघु थाथा से होगा। यह सब फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Rajkumar rao and shraddha kapoor danced with pawan singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2024 | 03:50 PM

Topics:  

  • Shraddha Kapoor

सम्बंधित ख़बरें

1

रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ दिखीं श्रद्धा कपूर, स्ट्रीट फूड खिलाते हुए वीडियो वायरल

2

Shraddha Kapoor injured: ईथा की शूटिंग के दौरान पैर फिसलने से फ्रैक्चर, दो हफ्तों के लिए रुकी शूटिंग

3

Shraddha Kapoor Photos: श्रद्धा कपूर ने पूछा माथे के तिल पर अनोखा सवाल, फैंस ने दिया मजेदार जवाब

4

नोरा-श्रद्धा से जीशान तक…बॉलीवुड-राजनीति-अंडरवर्ल्ड का ड्रग कनेक्शन, तस्कर लविश ने खोले कई राज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.