'कुबूल है' एक्ट्रेस सुरभि ज्योति जल्द करेंगी बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी, उत्तराखंड में लेंगी सात फेरे

'कुबूल है' की एक्ट्रेस सुरभि ज्योति भी शादी कर रही हैं। सुरभि अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और दोनों अक्टूबर में ही शादी करेंगे।
Qubool Hai actress Surbhi Jyoti will soon marry boyfriend Sumit Suri in Uttarakhand
'कुबूल है' एक्ट्रेस सुरभि ज्योति जल्द करेंगी बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: नागिन सीरियल की फेमस नागिन सुरभि ज्योति ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया है। इससे पहले नागिन फेस सुरभि चंदना ने शादी की थी। उनकी शादी ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। अब 'नागिन 3' की सुरभि ज्योति की शादी की खबरें ट्रेंड कर रही हैं। लवबर्ड्स 27 अक्टूबर, 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के एक लग्जरी रिसॉर्ट में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि कपल की ओर से इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मार्च में होने वाली थी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सुरभि ज्योति और सुमित सूरी से इसी साल मार्च 2024 में शादी करने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से मार्च में इनकी शादी नहीं हो पाई थी। हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, तैयारियों में दिक्कतों और राजस्थान में पसंदीदा जगह ना मिल पाने के कारण इस कपल ने मार्च में शादी नहीं की। अब फाइनली कपल 27 अक्टूबर 2024 को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी

कॉर्बेट नेशनल पार्क रिसॉर्ट्स में है शादी

सुरभि और सुमित ने शादी के लिए एक बहुत ही खास लोकेशन फाइनल की है। बता दें कि सुरभि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क रिसॉर्ट्स में बॉयफ्रेंड संग सात फेरे लेने वाली है। एक्ट्रेस राजस्थान की लोकेशन पर शादी करना चाहती थी, लेकिन उदयपुर में कई लोकेशन्स देखने के बाद भी उन्हें कुछ पसंद नहीं आया। खबरों की मानें, तो इन दोनों के अफेयर की खबरें साल 2018 में पहली बार सामने आईं थीं। हालांकि इन दोनों ने ही कभी अपने अफेयर की खबरों को खुलकर मीडिया या फैंस के आगे कुबूल नहीं किया।

कैसे हुए सुरभि और सुमति की मुलाकात

सुरभि और सुमित 'हांजी द मैरिज मंत्रा' के म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान मिले थे। माना जाता है इस मुलाकात के तुरंत बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। वहीं, ऐसा माना जाता है ऑफिशियली 2019 से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें सुमित फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने 'प्यार का पंचनामा 2' में काम किया था।