सामंथा-नागा चैतन्य के तलाक पर विवादित बयान के लिए कोंडा सुरेखा पर भड़के प्रकाश राज, अख‍िल अक्‍क‍िनेनी ने कहा 'पागल'

तेलंगाना की कैबिनेट मंत्री कोंडा सुरेखा ने सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक विवादित बयान दिया, जिससे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी भड़क गए हैं। पूरी साउछ इंडस्ट्री ने अब उन्हें घेरे में लेना शुरु कर दिया। कुछ एक्टर्स ने तो उन्हें पागल तक कह दिया।
Prakash Raj Akhil Akkineni junior ntr angry at Konda Surekha for her controversial statement on Samantha Naga Chaitanya divorce
सामंथा-नागा चैतन्य के तलाक पर विवादित बयान के लिए कोंडा सुरेखा पर भड़के प्रकाश राज (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

तेलंगाना: नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के तलाक को लेकर तेलंगाना की कैबिनेट मंत्री कोंडा सुरेखा विवादित बयान दिया है। कोंडा सुरेखा को उनके तलाक पर टिप्पणी करना काफी भारी पड़ गया। अब पूरी साउथ इंडस्ट्री पर बिजली की तरह गरज रही है। हर कोई उनकी टिप्पणी पर उन्हें खरी-खोटी सुना रहा है। सामंथा के पूर्व ससुर नागार्जुन से लेकर एक्टर प्रकाश राज ने कोंडा सुरेखा को घेरे में लिया। नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी ने तो कोंडा सुरेखा को पागल तक कह दिया। वहीं एक्टर नागार्जुन ने भी उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई।

सामंथा के सर्पोट में उतरे सेलेब्स

पूरी साउथ इंडस्ट्री इस मामले को लेकर खुलकर बोल रही है। सभी लोग सामंथा के सर्पोट में हैं। कोंडा सुरेखा ने मामले को लेकर बढ़ते बवाल को देखते हुए सामंथा से माफी मांगी है। बता दें कि कोंडा सुरेखा ने सामंथा-नागा चैतन्य के तलाक पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके तलाक के पीछे बीआरएस नेता केटी रामा राव जिम्मेदार हैं। उनके इस बयान से बवाल खड़ा हो गया। नागार्जुन, अखिल अक्किनेनी, प्रकाश राज, नानी, जूनियर एनटीआर और खुद केटी रामा राव ने तेलंगाना की कैबिनेट मंत्री कोंडा सुरेखा की इस बयान पर आलोचना की।

जूनियर NTR भी भड़के

जूनियर एनटीआर ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'कोंडा सुरेखा गरु, व्यक्तिगत जीवन को राजनीति में घसीटना एक नया निचला स्तर है। सार्वजनिक हस्तियों, विशेष रूप से आप जैसे जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को गोपनीयता की गरिमा और सम्मान बनाए रखना चाहिए। जब दूसरे लोग हम पर बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तो हम चुप नहीं बैठेंगे।'

नागा चैतन्य की सौतेली मां ने भी की आलोचना

नागार्जुन की पत्नी और नागा चैतन्य की सौतेली मां अमाला अक्किनेनी ने भी कोंडा सुरेखा पर निशाना साधा। उन्होंने मंत्री के इस बयान को शर्मनाक बताया। नागा चैतन्य की मां ने तो प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को X पर टैग करते हुए लिखा, 'श्री राहुल गांधी जी, यदि आप मानवीय शालीनता में विश्वास करते हैं, तो कृपया अपने राजनेताओं पर लगाम लगाएं और अपने मंत्री को मेरे परिवार से माफी मांगते हुए अपने जहरीले बयान वापस लें। इस देश के नागरिकों की रक्षा करें।'

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com