आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड ने की थी अभिषेक कुमार संग बदसलूकी, बोला 'चल चल निकल यहां से....'

Alia Bhatt Bodyguard Misbehave With Abhishek Kumar: 'खतरों के खिलाड़ी 14' में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बतौर मेहमान शो में एंट्री ली थी। बिग-बॉस का हिस्सा रह चुके अभिषेक कुमार भी उन्हें देखकर काफी ज्यादा खुश नजर आए। इसी दौरान उन्होंने आलिया को एक ऐसा किस्सा सुनाया कि उन्हें उस दिन की गलती की भरपाई शो में करनी पड़ी।
khatron ke khiladi 14 Alia Bhatt bodyguard misbehaved with Abhishek Kumar he wants to click photo with actress
आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड ने की थी अभिषेक कुमार संग बदसलूकी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम )
Published on
Updated on

Alia Bhatt Bodyguard Misbehave With Abhishek Kumar: टीवी के धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' ने छोटे पर्दे पर खूब धूम मचाई। खबरों की मानें, तो 'खतरों के खिलाड़ी 14' का फिनाले भी शूट किया जा चुका है। जल्दी ही ये एपिसोड टीवी पर टेलिकास्ट होने वाला है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बतौर मेहमान शो में एंट्री ली थी। उन्हें शो में देखकर फैंस से लेकर शो के कंटेस्टेंट तक खूब एक्साइटेड हो गए। बिग-बॉस का हिस्सा रह चुके अभिषेक कुमार भी उन्हें देखकर काफी ज्यादा खुश नजर आए। इसी दौरान उन्होंने आलिया को एक ऐसा किस्सा सुनाया कि उन्हें उस दिन की गलती की भरपाई शो में करनी पड़ी। जानिए पूरा मामला...

'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' में कर चुके हैं काम

'खतरों के खिलाड़ी 14' में आलिया भट्ट को देखकर अभिषेक बहुत ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे थे। तभी अभिषेक कुमार ने फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने आलिया को बताया कि उनकी फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' में उन्होंने बतौर क्राउड आर्टिस्ट काम किया था। इसके अलावा वो उनके गाने 'दैंगड़ दैंगड़' में भी नजर आए थे। उनकी इस बात पर आलिया काफी हैरान रह गई थीं।

बॉडीगार्ड ने की थी अभिषेक से बदसलूकी

अभिषेक ने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला और वरुण धवन दोनों के ही साथ फोटोज क्लिक करवाई थी। वो आलिया के साथ भी फोटो लेना चाहते थे, लेकिन उनके बॉडीगार्ड ने उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव किया और उन्हें वहां से भगा दिया। उनके बॉडीगार्ड ने अभिषेक से कहा, 'चल चल निकल यहां से।' अभिषेक को उनके बॉडीगार्ड का ये बर्ताव बहुत ही बुरा लगा। यह भी देखें-पलक तिवारी और इब्राहीम अली खान की डेटिंग की खबरों पर सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

आलिया भट्ट ने की भरपाई

अभिषेक के साथ हुए उस बुरे बर्ताव की भरपाई एक्ट्रेस ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' में करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने उनके साथ कई फोटोज क्लिक करवाईं। अभिषेक कुमार ने आलिया के साथ अपनी ये फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। उनके फैंस उनकी ये तस्वीरें देखकर काफी खुश हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com