Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कैटरीना कैफ के हाथ पर दिखा काला पैच, फैंस हुए परेशान, पूछा ‘सब कुछ ठीक….?’

कैटरीना कैफ हाल ही में एक नवरात्रि इवेंट में स्पॉट की गई थीं, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन फैंस का ध्यान उनके हाथ पर लगे ब्लैक पैच ने खींचा। फैंस ऐसा अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्हें डायबिटीज हुआ है।

  • Written By: निक्की राय
Updated On: Oct 05, 2024 | 02:26 PM

कैटरीना कैफ ने लगाया शुगर लेवेल ट्रैक करने वाला पैच (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कैटरीना कैफी को हाल ही में एक नवरात्रि इवेंट में स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस इस इवेंट में साड़ी पहनकर आईं थी, जो कमाल की लग रही थी। एक्ट्रेस अपने इस साड़ी लुक से पूरे इवेंट में छाई हुई थीं। नवरात्रि इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। फेस्टिव सीजन के हिसाब से एक्ट्रेस का लुक शानदार था। कैटरीना के इस लुक का वीडियो और फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। आसपास खड़े फैंस उनके साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस सब के बीच फैंस की नजर कैटरीना के हाथ पर पड़ती है। उनके हाथ पर एक काला पैच लगा था, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

काले पैच ने खींचा ध्यान

नवरात्रि इवेंट के दौरान एक्ट्रेस की खूबसूरती के साथ-साथ उनके हाथ पर लगे बड़े से काले पैच ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक्ट्रेस के जो फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं, उनमें उनके हाथ पर लगा ब्लैक पैच साफ-साफ नजर आ रहा है। फैंस उनके लुक को देखकर जितना खुश हुई हैं उससे ज्यादा वो उस ब्लैक पैच को देखकर परेशान हुए। फैंस ने एक्ट्रेस के इस पैच को देखकर चिंता भी जताई है। वीडियो को देखकर फैंस कमेंट करके अपनी चिंता जता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या आप ठीक है?’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या कैटरीना को डायबिटिज हुआ है?’

यह भी देखें-नागा चैतन्य-समांथा के तलाक पर विवादित बयान के बाद कोंडा सुरेखा ने फिर लगाई आग, बोलीं ‘तलाक की वजह क्या…’

डायबिटीज पैच ने बढ़ाई फैंस की परेशानी

हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, कैटरीना कैफ के हाथ पर लगा काला पैच डायबिटीज पैच है। इसका इस्तेमाल ब्लड शुगर लेवल को मॉनिटर करने के लिए किया जाता है। इसे ग्लूकोज मॉनिटर के तौर पर जाना जाता है। इस पैच को सामान्य तौर पर डायबिटीज के ही मरीज इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कैटरीना का इस पैच को इस्तेमाल करना फैंस की परेशानी को बढ़ा रहा है। फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान हैं। इस पैच का इस्तेमाल बिना उंगली में सुई चुभाए दिनभर के ब्लड शुगर लेवल को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अब तक ऑफिशियली इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कैटरीना कैफ को डायबिटीज है।

 

Katrina kaif applied a patch to track sugar levels fans got worried

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2024 | 10:52 AM

Topics:  

  • Katrina Kaif

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.