कार्तिक आर्यन ने शेयर किया भूल भुलैया 3 का फर्स्ट पोस्टर, दिवाली पर मचाएंगे धूम

Bhool Bhulaiyaa 3 First Poster: इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज हो चुका है। कार्तिक आर्यन ने अपनी मच अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है। इसे देखने की बाद फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 3 earned Rs 135 crore even before its release
कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' ने रिलीज से पहले ही कमा लिए 135 करोड़ (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

Bhool Bhulaiyaa 3 First Poster: बॉलीवुड में अपने 13 साल के करियर में अब तक एक्टर कार्तिक आर्यन कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी गिनती हिंदी सिनेमा के टॉप स्टार्स में की जाती है। अपनी एक्टिंग को गुड लुक्स से कार्तिक आर्यन फैंस को दीवाना बना देते हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'चंदू चैंपियन' में देखा गया था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई, लेकिन कार्तिक के फैंस ने इस फिल्म में उनके काम और एक्टिंग को काफी पसंद किया। इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज हो चुका है।

कार्तिक ने शेयर किया फिल्म का फर्स्ट पोस्टर

कार्तिक की अपकमिंग फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का पहला पोस्ट रिलीज हो चुका है। कार्तिक आर्यन ने इसका पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'दरवाज़ा खुलेगा... इस दिवाली।' इसके साथ ही उन्होंने फायर वाला इमोजी शेयर किया है। भूल भुलैया 3 को लेकर भी काफी बज बना हुआ। बता दें कि इससे पहले कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 सुपरहिट साबित हुई थी। ऐसे में एक्टर और फैंस सभी को इसके पार्ट 3 से भी काफी उम्मीदें हैं।

सोशल मीडिया पर दिखाई पोस्टर की झलक

इंस्टाग्राम पर एक्टर ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें एक बड़ा सा डरावना दरवाजा नजर आ रहा है, जो काफी पुराना लग रहा है। दरवाजे पर खून के धब्बे, रुद्राक्ष मालाएं और कलावा बंधा हुआ नजर आ रहा है। पोस्टर पर लिखा है, दरवाजा खुलेगा...इस दिवाली ........भूल भुलैया 3। इस दिवाली पर कार्तिक की ये फिल्म धमाल मचाने वाली है। यह भी देखें-प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन बॉयफ्रेंड रॉकी संग गोवा पहुंची हिना खान, शेयर किए स्पेशल मोमेंट

फैंस की बढ़ी बेचैनी

पोस्टर के सामने आने के बाद से ही फैंस की बेचैनी बढ़ चुकी है। फैंस इस पोस्टर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इस दिवाली रूह बाबा से मिलने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म !!'