पैपराजी पर चिल्लाया करीना कपूर का बेटा जेह अली खान (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: करीना कपूर और सैफ अली खान के दोनों बेटे जहांगीर अली खान और तैमूर इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ करते थे। इन दोनों की क्यूटनेस की लोग मिसाल दिया करते थे। अब इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उन्हें बुरा-भला बोलने से भी नहीं चूक रहे। एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें करीना अपने दोनों बेटों के साथ घर से निकलती दिखती हैं। तभी जेह यानी जहांगीर अली खान पैपराजी पर भड़ते हुए नजर आते हैं। जेह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है।
इस वीडियो में करीना अपने दोनों बेटों और उनकी नैनी के साथ गाड़ी की तरफ जाती नजर आ रही हैं। तभी एक पैपराजी उन्हें आवाज लगाता है। तभी जेह पीछे मुड़कर देखता है और गुस्से से पैप्स पर चिल्लाते हुए बोला, ‘ऐ, डोंट मेक नॉइज।’ इस पर करीना और नैनी उसे रोक लेती हैं।
ये पहली बार नहीं था जब जेह को गुस्सा करते हुए देखा गया हो। इससे पहले भी कई बार उनकी नाराजगी पैप्स पर दिख चुकी है। एक बार तो जेह ने चिल्लाते हुए एक पैपराजी को अपना फोटो लेने से रोक दिया था। पैपराजी पर चिल्लाते हुए जेह ने कहा, ‘नो फोटो।’ उनका बात करने का तरीका अक्सर फैंस को खटकटता है। इसको लेकर अक्सर करीना को ट्रोल भी किया जाता है कि उन्होंने अपने बच्चों को तमीज तक नहीं सिखाई।
जेह की इस हरकत पर लोगों ने जेह के साथ-साथ करीना को भी जमकर ट्रोल किया। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जैसी मां वैसा बेटा।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये तो जया बच्चन का पोता है।’ एक यूजर लिखता है, ‘करीना के बच्चे उसके ही जैसे हैं।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,’मैं बच्चे के बारे में नहीं कह रहा हूं लेकिन रिपोर्टर निश्चित रूप से उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए मजाक कर रहा था।’