टीवी इंडस्ट्री में Sexual Harassment को लेकर Kamya Punjabi ने कह दी बड़ी बात, बोलीं 'यहां ये गंदगी...'

Kamya Panjabi On Sexual Harrasment In TV: डेली सोप एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर बड़ी बात कही है। एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने दावा किया है कि टीवी इंडस्ट्री में सेक्शुअल हैरेसमेंट नहीं है। एक्ट्रेस कहती हैं टीवी इंडस्ट्री में किसी को भी मजबूर नहीं किया जाता।
kamya punjabi claimed that sexual harassment happens in tv industry
टीवी इंडस्ट्री में सेक्शुअल हैरेसमेंट को लेकर काम्या पंजाबी ने कह दी बड़ी बात (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

Kamya Panjabi On Sexual Harrasment In TV: हेमा कमिटी रिपोर्ट ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले उत्पीड़न का काला सच सामने लाकर रख दिया। इसी बीच डेली सोप एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर बड़ी बात कही है। एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने दावा किया है कि टीवी इंडस्ट्री में सेक्शुअल हैरेसमेंट नहीं है। एक्ट्रेस कहती हैं टीवी इंडस्ट्री में किसी को भी मजबूर नहीं किया जाता।

साफ-सुथरी है टीवी इंडस्ट्री

न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने कहा, टेलीविजन इंडस्ट्री बहुत ही साफ-सुथरी रही है। मुझे पहले का नहीं पता कि पहले क्या होता था, लेकिन अभी सब कुछ बहुत साफ-सुथरा है। यहां कोई भी गंदगी नहीं है। यहां किसी को भी मजबूर या ब्लैकमेल नहीं किया जाता। किसी तरह का कोई कास्टिंग काउच भी नहीं है। अगर आपके पास टैलेंट है और आप किसी रोल में फिट बैठते हैं, तो आपको जरूर चुना जाएगा।'

टेलीविजन सबसे सुरक्षित जगह है

काम्या अपने इंटरव्यू में आगे कहती हैं, मेरा मानना है एंटरटेनमेंट की दुनिया में टीवी सबसे सुरक्षित जगह है। यहां किसी तरह का यौन शोषण नहीं है। कोई भी किसी को रोल के बदले साथ में सोने के लिए नहीं कहता। कुछ एक्टर्स महिला विरोधी हैं। अगर आप इसे रोकना चाहें, तो इसे साफ कर दें, तो ऐसी चीजें होंगी ही नहीं। ऐसा कुछ भी करने के लिए यहां किसी को भी मजबूर नहीं किया जाता।

लड़कियों के लिए पागल हैं कई एक्टर

काम्या बताती हैं, ऐसा नहीं है कि कोई आपको हाथ लगाएगा और आप अनकंफर्टेबल फील करेंगे। अगर आप कुछ ठीक नहीं लग रहा है, तो आप उनसे कहें कि हैलो मुझे ये ठीक नहीं लग रहा है। इससे आप इंप्रेस नहीं होंगे। हमने ऐसे कई एक्टर्स देखें हैं, जो लड़कियों के बिल्कुल पागल हो जाते हैं, लेकिन कोई किसी को मजबूर बिल्कुल नहीं कर सकता।

कई लोगों ने झेला है दर्द

एक्ट्रेस अपने इंटरव्यू में आगे कहा, मैं ऐसे भी कई लोगों को जानती हूं, जो कहते हैं कि हमारे साथ ऐसी चीजें हुई हैं। लेकिन अगर लड़की चाहेगी ही नहीं, तो उसके साथ ये चीजें हो ही नहीं सकती। टेलीविजन इंडस्ट्री में ये सब नहीं होता। फिल्मों या ओटीटी के बारे में तो मैं नहीं जानती, लेकिन टीवी में ये सब नहीं होता।