बॉक्स ऑफिस पर बरकरार कल्कि 2898 एडी का जोश, 9वें दिन भी हुई छप्पर फाड़ कमाई

'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी अहम किरदार में शामिल हैं। फिल्म ने आज यानी 9वें 17.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसमें से हिंदी में 9.35 करोड़, तेलुगु में 6 करोड़, तमिल में 1 करोड़, मलयालम में 7 लाख और कन्नड़ में 2 लाख का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 432.1करोड़ रुपये हो गए हैं।
Box Office Collection
(सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कल्कि 2898 एडी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। इसके बाद से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जोश बरकरार रहा है। फिल्म ने 9वें दिन भी छप्पर फाड़ कमाई की है। कल्कि 2898 एडी में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी अहम किरदार में शामिल हैं।

फिल्म की अब तक की कमाई

नाग अश्विन द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरित है और कल्कि की कहानी बताती है। कल्कि 2898 एडी ने रिलीज के पहले दिन करीब 95.3 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने 57.6 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म ने तीसरे तीन 64.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने रविवार को 88.2 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म ने सोमवार को 34.15 करोड़ रुपये कलेक्शन किया।

9वें दिन का कलेक्शन

कल्कि 2898 एडी ने आठवें दिन यानी गुरुवार को हिंदी में 10.5 करोड़, तेलुगु में 10 करोड़, तमिल में 9 लाख, मलयालम में 7 लाख और कन्नड़ में 2 लाख का कलेक्शन किया है। फिल्म ने आज यानी 9वें 17.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसमें से हिंदी में 9.35 करोड़, तेलुगु में 6 करोड़, तमिल में 1 करोड़, मलयालम में 7 लाख और कन्नड़ में 2 लाख का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 432.1करोड़ रुपये हो गए हैं।

बिग बी ने की फिल्म की तारीफ

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में फिल्म कल्कि 2898 एडी की जमकर तारीफ की। बिग बी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें एक्टर ने लिखा कि उन्होंने कल्कि 2898 एडी को हाल ही में तीन बार देखा।  एक्टर ने बताया कि यह अनुभव निरंतर बढ़ता रहता है, जब हर बार आप इस विशाल कल्पना को मूर्त रूप देने में निर्देशक द्वारा किए गए अथक प्रयासों को देखते हैं और उनकी प्रशंसा करते हैं। बिग बी ने आगे लिखा कि यह एक बहुत शानदार फिल्म है, लेकिन यह एक अनुभव भी है। मिथक और वास्तविकता के मिश्रण का अनुभव।

रजनीकांत ने शेयर किया पोस्ट

साउथ के दिग्गज एक्टर रजनीकांत फिल्म की तारीफ की है। रजनीकांत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। रजनीकांत ने एक्स पर लिखा कि कल्कि देखी। वाह! क्या शानदार फिल्म है। निर्देशक नाग अश्विन ने भारतीय सिनेमा को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है। मेरे प्यारे दोस्त अश्विनी दत्त, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण और कल्कि 2898 एडी की टीम को हार्दिक बधाई। पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार है। भगवान भला करे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com