सिंगर रिहाना बेबी बम्प के साथ बिग प्रिंटेड श्राफ में आई नजर, देखें तस्वीरें

Rihanna
Photo- Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : बारबेडियन (Barbadian) हॉलीवुड (Hollywood) सिंगर (Singer) रिहाना (Rihanna) जब से प्रेग्नेंट (Pregnant) हुई है, तब से वो आए दिन अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने बेबी बम्प (Baby Bump) के साथ तस्वीरें (Pictures) पोस्ट (Post) करती रहती है। रिहाना एक बार फिर बेबी बम्प के साथ प्रिंटेड बिग श्राफ पहने अपनी तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट की है।

अभिनेत्री ब्लू जींस और अपने सिर पर कैप लगाए नजर आ रही है। रिहाना ब्लू कलर का हैंड बैग भी कैरी किए हुए नजर आ रही है। वो अपने पैर में हाई हील वाली सैंडल भी पहने दिखाई दी। हालांकि, तस्वीरों में रिहाना काफी खूबसूरत नजर आ रही है। उनकी ये तस्वीरें उनके फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रही है।

वो इन तस्वीरों को लाइक करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है। उनके इस तस्वीरों को अब तक 6 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके है। उनके इस तस्वीरों को लाइक करते हुए एक यूजर ने लिखा 'प्रीटी मामा' तो वहीं दुसरे यूजर ने लिखा 'सुनहरी और चमकती हुई, बहुत सुंदर' तो कईयों ने फायर इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। इसके पहले सिंगर ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ चुकी है।

वो उस वक्त ब्लैक कलर की जूती और आंखों में ब्लैक कलर का सनग्लास भी लगाए नजर आई थी। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा था 'सब कुछ काला'। सिंगर रिहाना अब तक कई गानें गा चुकी है। सिंगर के गानों की लिस्ट में 'टेक अ बो', 'वी फाउंड लव', 'अम्ब्रेला', 'ओनली गर्ल', 'वेयर हैव यू बीन', 'स्टे', 'किस इज बेटर', 'शट अप एंड ड्राइव', 'नीडेड मी' जैसे कई गानें शामिल है।

Navbharat Live
navbharatlive.com