प्रियंका चोपड़ा के लिए बेटी मालती ने बनाईं रोटी, एक्ट्रेस के शेयर की फोटो

प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज मे नन्ही मालती मैरी अपनी मां प्रियंका चोपड़ा के लिए अपने नन्हे हाथों से रोटी बनती नजर आ रही है। क फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पसंदीदा सब्जी भिंडी की झलक दिखाई है। प्रियंका के लिए ये सब्जी उनकी मां मधु चोपड़ा ने बनाया है।
Priyanka Chopra
फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म द बल्फ की शूटिंग कर रही है। एक्ट्रेस शूटिंग के साथ अपनी बेटी मालती मैरी और मां मधु चोपड़ा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज मे नन्ही मालती मैरी अपनी मां प्रियंका चोपड़ा के लिए अपने नन्हे हाथों से रोटी बनती नजर आ रही है।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा की बेटी की ये फोटो देख फैंस हैरान हो गए हैं। एक्ट्रेस और उसकी बेटी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पसंदीदा सब्जी भिंडी की झलक दिखाई है। प्रियंका के लिए ये सब्जी उनकी मां मधु चोपड़ा ने बनाया है। एक फोटो में मधु चोपड़ा किचन में काम करती नजर आ रही है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने एक और तस्वीर शेयर की है। इसमें प्रियंका चोपड़ा घायल नजर आ रही है। एक्ट्रेस इस अवस्ता में मिरर सेल्फी ले रही हैं।

फैंस का रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा के फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह बहुत प्रेरणादायक है कि आप एक कामकाजी मां के रूप में अपने कर्तव्यों को कैसे संतुलित करती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि ठीक है वास्तव में जानना चाहते हैं कि खाना पकाने और काम दोनों क्या है। घर से प्यार भारत। एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है मालती मां के नक्शेकदम पर चल रही है। जल्द ही वह रसोई की रोटी रानी बन जाएगी।

कब हुई थी कपल की शादी

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी को पांच साल हो चुके हैं। कपल की एक क्यूट सी बेटी भी है, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे परं निक ने ग्रीन में उन्हें रिंग देकर प्रोपोज किया था। इसके बाद 2 दिसंबर 2018, को हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी में देश-विदेश से कई मेहमान शामिल हुए थे।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com