Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं हिना खान, समंदर किनारे बिताए सुकून के पल, बोलीं ‘अब जीना सीख लिया..’

हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से उबरने के लिए इलाज करवा रही हैं और हाल ही में अपना आखिरी कीमो करवाने के बाद मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने मालदीव वेकेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।

  • By निक्की राय
Updated On: Oct 21, 2024 | 12:07 PM

मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं हिना खान (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मालदीव: टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हिना खान मुंबई में कैंसर का इलाज करा रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस छुट्टी के लिए मालदीव गई हैं। हिना ने अपने वेकेशन की फोटोज और वीडियोज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी कीमो थैरेपी करवाई थी। जिसके बाद उनका हाल देखकर फैंस काफी चिंता में थे, लेकिन अब उन्हें सुकून के पल बिताता देख उनके फैंस को भी राहत मिली है।

मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं हिना

कुछ महीने पहले ही हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। एक्ट्रेस अक्सर अपने इलाज और हेल्थ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती हैं। अपने इलाज के बीच हिना कुछ समय के लिए मालदीव चली गई हैं। अपने वेकेशन की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में हिना को गुलाबी रंग की बकेट हैट और फ्लोरल काफ्तान पहने हुए मालदीव सन बाथ लेते हुए देखा जा सकता है।

इमोशनल कर देगा कैप्शन

एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें साझा करते हुए उसके साथ कैप्शन में लिखा, ”जैसा भी दिन हो, मैंने अब जीना सीख लिया.. हर दिन को ऐसे जियो जैसे कि यह आपकी आखिरी दुआ हो।” एक्ट्रेस अपने हर दिन को एंजॉय करना चाहती हैं। उनकी एक तस्वीर में वो समंदर के पानी में पैर डाले बैठी हुई हैं।

यह भी देखें-बेड रेस्ट में रकुल प्रीत सिंह ने ऐसे मनाया पहला करवाचौथ, पति जैकी ने भी रखा व्रत

फैंस ने बढ़ाया हौंसला

हिना अपनी हर फोटो में कभी कैप लगाए, तो कभी विग लगाए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपनी हर तस्वीर में बहुत ही प्यारी लग रही हैं। फैंस ने भी उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार बरसाया। एक्ट्रेस के इस इमोशनल कैप्शन को पढ़कर फैंस ने हिना की हिम्मत खूब बढ़ाई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘और हमको भी जीना सिखाया और दिखाया।’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सबसे मजबूत महान लड़की को मेरा सलाम।’ एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हद से ज्यादा बहादुर…तुम जाओ लड़की…. ठीक हो जाओ…. अपने पहाड़ी साहस से इन लड़ाइयों को जीतो।’

Hina khan is enjoying her holidays in maldives spent peaceful moments on beach said now i have learned to live

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 21, 2024 | 12:07 PM

Topics:  

  • hina khan
  • Maldives

सम्बंधित ख़बरें

1

ट्रंप का मालदीव का लग्जरी रिजॉर्ट देखा? क्यों चर्चा में दुनिया की बेहतरीन सुविधाओं से लैस 80 विला?

2

स्मोकिंग करने वालों के लिए बुरी खबर, अब इस देश में नहीं जला सकेंगे सिगरेट, बदल गए नियम

3

इन सितारों के लिए दिवाली होगा खास, अरमान मलिक से हिना खान तक पार्टनर्स संग पहली बार करेंगे सेलिब्रेट

4

करवा चौथ पर हिना खान बनीं दुल्हन, लाल सूट और मांग में सिंदूर में दिखीं खूबसूरत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.