मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति की ब्रेन हेमरेज से मौत, 2 दिन पहले लगी थी सिर में गंभीर चोट
Folk Singer Sharda Sinha Husband Dies: लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर का निधन हो चुका है। ब्रज किशोर 80 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले वो घर में गिर गए थे, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट लगी और उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया।
- Written By: निक्की राय
मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति की ब्रेन हेमरेज से मौत (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Folk Singer Sharda Sinha Husband Dies: बिहार से ताल्लुक रखने वाली लोक गायिका शारदा सिन्हा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पति ब्रज किशोर का निधन हो चुका है। ब्रज किशोर 80 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले वो घर में गिर गए थे, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट लगी और उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया। ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी मौत हो गई। इसी साल शारदा सिंहा और ब्रज किशोर ने अपनी शादी की 54वीं सालगिरह भी मनाई थी। अब परिवार उनके निधन से दुख में हैं।
पटना में कराया गया था एडमिट
पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर को सिर पर चोट लगने पर आनन-फानन में पटना के एक हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जिसके बाद 22 सितंबर को उनका निधन हो गया। बता दें कि ब्रज किशोर एजुकेशन डिपार्टमेंट में डिप्टी डायरेक्टर के पद से रियाटर हो चुके थे।
शादी को पूरे हो गए थे 54 साल
इसी साल 8 मई को शारदा सिन्हा और ब्रज किशोर की शादी को पूरे 54 साल हो गए थे। इस मौके पर सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट भी साझा किया था। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘प्रभु कृपा से 54 वर्ष के मेरे हमसफर आदरणीय सिन्हा साहब के साथ यादगार पलों और कई किस्से कहानियों की जादुई पोटली से भरा एक सफर तय हुआ। मुझे अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण कहानियां देने के लिए और किरदार में सबसे अहम रह कर हमेशा साथ खड़े रहने के किए आपको सहृदय सादर प्रणाम।’
मिल चुका है पद्म भूषण और पद्म श्री
लोक गायिका शारदा सिंहा को अपने गीतों के लिए पद्म श्री और बाद में 2018 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। शारदा सिंहा एक क्लासिकल सिंगर हैं। वो बिहार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने मुख्य तौर पर मैथिली और भोजपुरी भाषा में अपना खास योगदान दिया है। उनके ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ बहुत ही ज्यादा मशहूर हैं।
