राहत फतेह अली खान नहीं हुए गिरफ्तार, पाकिस्तानी सिंगर ने मीडिया खबरों को बताया झूठा
पाकिस्तान के मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने की खबरें सामने आ रही है। हालांकि, राहत ने इन खबरों को खारिज कर उसे झूठा करार दिया है। उन्होंने अपने फैंस से ऐसी घटिया अफवाहों पर विश्वास नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, जैसा उनके दुश्मन सोच रहे हैं।
- Written By: शुभम सोनडवले
राहत फतेह अली खान
दुबई. पाकिस्तान के मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने की खबरें सामने आ रही है। हालांकि, राहत ने इन खबरों को खारिज कर उसे झूठा करार दिया है। उन्होंने अपने फैंस से ऐसी घटिया अफवाहों पर विश्वास नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, जैसा उनके दुश्मन सोच रहे हैं।
राहत फतेह अली खान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट उनकी गिरफ्तारी की खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं आपका राहत फतेह अली खान। मैं दुबई में अपने गाने रिकॉर्ड करने के लिए आया हुआ हूं। हमारे यहां बहुत अच्छे गाने हो रहे हैं और सब ठीक है।” उन्होंने कहा, “मेरी आपसे यही गुजारिश है कि घटिया अफवाहों पर बिलकुल भी विश्वास न करें। ऐसा कुछ नहीं है, जैसा दुश्मन सोच रहे हैं। मैं जल्द अपने वतन वापस आऊंगा।”
Fake News https://t.co/ydbJIICtu9 — Rahat Fateh Ali Khan (@RFAKWorld) July 22, 2024
सम्बंधित ख़बरें
48 घंटे बाद शुरू होगी जंग! पाक के 60 दिन वाले ‘शांति प्लान’ पर फिरा पानी, क्या ईरान पर होगा सरप्राइज अटैक?
PAK में गूंजे जय माता दी के जयकारे, हिंगलाज शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख भक्तों ने किया दर्शन
US Iran Peace Talks: वेंस-कुशनर संग हाई-लेवल डेलिगेशन जा रहा इस्लामाबाद, PAK पर टिकीं दुनिया की नजरें
नूर खान एयरबेस पर उतरे दो अमेरिकी कार्गो विमान, आखिर इस्लामाबाद में क्यों लगा ‘लॉकडाउन’? जानें पूरा मामला
राहत ने आगे कहा, “मैं जल्द ही आपके लिए सुपरहिट गाना पेश करूंगा। मैं दुनियाभर के अपने फैंस को गुजारिश करता हूं कि घटिया अफवाहों और खबरों पर बिलकुल विश्वास न करें और अपना वक्त ज़ाया न करें। आप अपने आर्टिस्ट के साथ खड़े रहिए। मेरी ऑडिएन्स, फैंस मेरी पावर है, जिनसे मैं प्यार करता हूं।”
News circulating regarding the arrest of Rahat Fateh Ali Khan is fake and baseless.
Regards Team RFAK pic.twitter.com/G9F2yBOdmZ — Rahat Fateh Ali Khan (@RFAKWorld) July 22, 2024
गौरतलब है कि पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज़ ने अपनी खबर में दावा किया था कि राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने कहा है कि रहत को उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद द्वारा मानहानि की शिकायत के चलते गिरफ्तार किया गया है।
जिओ न्यूज़ ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि राहत के पूर्व मैनेजर ने दुबई के अधिकारियों के समक्ष उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही राहत के साथ उनके बहनोई बक्का बुर्की के भी दुबई में होने और उनके द्वारा इस मामले को संभालने ने की खबर दी थी। पाकिस्तानी मीडिया ने यह भी दावा किया कि राहत ने कुछ महीने पहले अहमद से विवाद के बाद उसे बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद दोनों ने ने एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज कराए।
