पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पाकिस्तान के मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान को सोमवार (22 जुलाई) को दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद द्वारा मानहानि की शिकायत के चलते गिरफ्तार किया गया है। वे आज लाहौर से एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए दुबई पहुंचे थे।
- Written By: शुभम सोनडवले
पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान
दुबई. पाकिस्तान के मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान को सोमवार (22 जुलाई) को दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद द्वारा मानहानि की शिकायत के चलते गिरफ्तार किया गया है। वे आज लाहौर से एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए दुबई पहुंचे थे।
पाकिस्तानी मीडिया जिओ न्यूज़ के अनुसार राहत फतेह अली खान को मानहानि की शिकायत के चलते में पूछताछ के लिए बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। सिंगर के मैनेजमेंट कंपनी के लोगों ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
راحت فتح علی خان دبئی ایئرپورٹ سے گرفتار pic.twitter.com/6C4yterrCN — Geo News Urdu (@geonews_urdu) July 22, 2024
सम्बंधित ख़बरें
PoK में प्रदर्शनकारियों की मौत पर बढ़ा तनाव, JAAC ने 23 जुलाई को बड़े आंदोलन का किया ऐलान
पहले बताओ कारगिल में कितने मरे… पाकिस्तानी मौलाना ने आसिम मुनीर की निकाली हेकड़ी, कुरेदा 27 साल पुराना जख्म
आंतकी गुटों को संरक्षण दे रहा पाकिस्तान, दक्षिण एशिया में बढ़ सकती है अस्थिरता; MEMRI की रिपोर्ट में बड़ा दावा
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग! अब रोजाना बदलेंगे दाम, जनता पर महंगाई की दोहरी मार
जिओ न्यूज़ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राहत के पूर्व मैनेजर ने दुबई के अधिकारियों के समक्ष उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राहत के साथ उनके बहनोई बक्का बुर्की भी दुबई में हैं और वे इस मामले को देख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि राहत ने कुछ महीने पहले अहमद से विवाद के बाद उसे बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद दोनों ने ने एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज कराए।
बता दें कि दुबई में सोशल मीडिया के जरिए मानहानि एक गंभीर अपराध है। इस मामले में राहत को भारी जुर्माने के साथ साथ छह महीने की जेल की सजा हो सकती है।
गौरतलब है कि 2019 में दुबई की एक अदालत ने सोशल मीडिया के ज़रिए मानहानि और दुर्व्यवहार के एक मामले एक शख्स को छह महीने की जेल की सजा सुनाई थी। साथ ही उस पर AED250,000 (56,94,102 भारतीय रुपये) जुर्माना लगाया था। ऐसे ही एक मामले में अबू धाबी की एक अदालत ने एक कर्मचारी को अपने सहकर्मी को बदनाम करने के लिए AED50,000 (11,38,820 भारतीय रुपये) का जुर्माना लगाया था।
