फरहान अख्तर ने पत्नी शिबानी दांडेकर को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया पोस्ट

फरहान अख्तर ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को आज जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी वाइफ की खूबसूरत तस्वीर शेयर की हैं। साथ ही फरहान ने शिबानी के लिए प्यारा सा बर्थडे नोट भी लिखा हैं।
फरहान अख्तर ने पत्नी शिबानी दांडेकर को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया पोस्ट
फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
Published on
Updated on

मुंबई: फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को 27 अगस्त यानी आज जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी वाइफ की खूबसूरत तस्वीर शेयर की हैं। साथ ही फरहान ने शिबानी के लिए प्यारा सा बर्थडे नोट भी लिखा हैं। तस्वीर में शिबानी कैमरे से दूर देखते हुए मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं।

शिबानी दांडेकर ने इस तस्वीर में जैकेट के साथ सफेद टॉप और बड़ी टोपी पहनी हुई थी, जिसका फरहान ने अपने कैप्शन में मजाक उड़ाया। फरहान ने कैप्शन में लिखा कि हैप्पी बर्थडे शू.. मुझे नहीं लगता कि कोई भी व्यक्ति अपने सिर पर साडा डोसा संतुलित करते हुए इतना सुंदर लग रहा होगा। शिबानी दांडेकर तुम मुझसे जितना प्यार करती हो, उससे कहीं ज़्यादा।

सेलेब्स का रिएक्शन

फरहान अख्तरन के पोस्ट पर फैंस के साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि हाहा हैप्पी बर्थडे शिबानी। जोया अख्तर ने कमेंट किया कि हाहाहाहाहा। हैप्पी बर्थडे। शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे चिकन। फरहान के कैप्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुषा ने टिप्पणी की है कि और मसाला उसके दिमाग में है। हैप्पी बर्थडे चिकन।

यूजर्स का रिएक्शन

फरहान अख्तरन के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि फरहान, आप सबसे अच्छे हैं। इस कैप्शन का सेंस ऑफ ह्यूमर मुझे तुरंत ही दिल चाटा है के हास्य की याद दिला गया। आपका काम बहुत पसंद आया। ढेरों शुभकामनाएं। दूसरे यूजर ने लिखा कि इस खूबसूरत महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका आने वाला साल शानदार रहे। एक अन्य ने लिखा कि मैं सचमुच हंस पड़ी। जन्मदिन मुबारक शिबानी।

कपल की शादी

फरहान और शिबानी ने लगभग तीन साल तक डेट किया। कपल ने 19 फरवरी, 2022 को करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में खंडाला में फरहान के पारिवारिक फार्महाउस में शादी के बंधन में बंध गए। फरहान ने पहले सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी। दोनों ने 2000 में शादी की और 2017 में अलग हो गए। वे दो बेटियों शाक्य और अकीरा के माता-पिता हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com