Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अर्जुन रामपाल का ‘एक्स’ अकाउंट हैक, अभिनेता ने फैंस से की ये अपील

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने शनिवार को अपने प्रशंसकों से अनुरोध किया कि वे उनके ‘एक्स' अकाउंट से किसी भी संदेश का जवाब न दें, क्योंकि यह हैक हो गया है। अभिनेता अर्जुन रामपाल (51) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में यह खबर साझा की।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Aug 10, 2024 | 09:39 PM

अर्जुन रामपाल(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अभिनेता अर्जुन रामपाल का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। यह जानकारी अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दी। साथ ही उन्होंने अपने फैंस से अनुरोध किया कि वह एक्स के किसी भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया न दें।  अभिनेता अर्जुन रामपाल ने शनिवार को अपने प्रशंसकों से अनुरोध किया कि वे उनके ‘एक्स’ अकाउंट से किसी भी संदेश का जवाब न दें, क्योंकि यह हैक हो गया है। अभिनेता अर्जुन रामपाल (51) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में यह खबर साझा की। उन्होंने लिखा कि “यह अच्छी खबर नहीं है कि मेरा एक्स अकाउंट हैक हो गया है। कृपया किसी भी ट्वीट या संदेश का जवाब न दें। अकाउंट हैक हो गया है।”

हाल ही में प्रसिद्ध गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने भी खुलासा किया कि उनका ‘एक्स’ खाता हैक कर लिया गया था और 2024 पेरिस ओलंपिक से संबंधित एक पोस्ट साझा कर दी गई थी। अख्तर ने पोस्ट किया था, “मेरा एक्स खाता हैक हो गया है। मेरे अकाउंट से ओलंपिक के लिए हमारी भारतीय टीम के बारे में एक संदेश आया है। यह पूरी तरह से हानिरहित है, लेकिन मैंने इसे नहीं भेजा है। हम ‘एक्स’ में संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने की प्रक्रिया में हैं।”

यह भी पढ़ें:- क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का झांसा देकर करते थे ठगी

अभिनेता अर्जुन रामपाल हाल ही में विद्युत जामवाल, नोरा फतेही और एमी जैक्सन के साथ फिल्म ‘क्रैक’ में नजर आए थे। उनकी आगामी परियोजना आदित्य धर की एक अनाम फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर. माधवन भी होंगे।

इन सेलेब्स का सोशल मीडिया अकाउंट हो चुका है हैक

बता दें कि हैकर आए दिन राजनेताओं, बॉलीवुड सेलेब्स और बड़ी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक करते हैं। अभिनेता अर्जुन रामपाल के पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स के एक्स व अन्य सोशल मीडिया अकांउट हैक हो चुके हैं। इसमें अभिनेता सेफ अली खान, अभिनेत्री सारा अली खान, प्रियंका चोपड़ा, कृति सेनन व दिग्गज अभिनेत्री रेखा का नाम भी शामिल है। हैकरों ने इससे पहले इन सभी सेलेब्स का एक्स अकाउंट हैक कर चुके हैं।

Arjun rampals x account hacked actor made this appeal to fans

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2024 | 08:17 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.