फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
मुंबई: स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है। वहीं खेल खेल में, वेदा और तंगलान की बॉक्स ऑफिस पर उलटी गिनती शुरू हो गई हैं। इतना ही नहीं डबल इस्मार्ट और मिस्टर बच्चन भी स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा और तंगलान के साथ 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। हालांकि ये दोनों फिल्मों का अब बॉक्स ऑफिस से पत्ता कट चूका है। आइए जानते हैं कि स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा और तंगलान ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की हैं।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 60 करोड़ रूपये की कमाई की। स्त्री 2 ने शनिवार को आठ करोड़ 16 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 457.55 करोड़ रूपये हो गया है।
ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण के घर में इस दिन गूंजेगी बच्चे की किलकारी
खेल खेल में फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान, तापसी पन्नू, अपारशक्ति खुराना और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय कुमार की फिल्म की कहानी फ्रेंडशिप पर आधारित हैं। खेल खेल में ने रिलीज के पहले दिन 5 करोड़ रूपये की कमाई की। खेल खेल में ने शनिवार 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का टटोल कलेक्शन 27.90 करोड़ रूपया हो चूका है।
वेदा में जॉन अब्राहम, शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। शरवरी ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बना दिया हैं। वेदा ने रिलीज के पहले दिन 6.30 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। वेदा का टोटल कलेक्शन 20.48 करोड़ रूपया हो चूका है।
साउथ एक्टर चियान विक्रम की फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में मालविका मोहनन और पार्वती थिरुवोथु भी अहम भूमिका निभा रही हैं। तंगलान ने रिलीज के पहले दिन 13.30 करोड़ रुपये की कमाई की। तंगलान ने का टटोल कलेक्शन 44.96 करोड़ रुपया हो चूका है।