स्त्री 2 ने 12वें दिन की बंपर कमाई, बॉक्स ऑफिस पर डूब रही है वेदा और खेल खेल में की कश्ती
स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा, और तंगलान 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। स्त्री ने सोमवार यानी 12वें दिन 17 करोड़ की कमाई की है। खेल खेल में ने रिलीज के 12वें दिन 85 लाख रुपये की कमाई की है। वेदा ने सोमवार को 34 लाख रुपये की कमाई की है। तंगलान ने सोमवार को 70 लाख रुपये की कमाई की है।
- Written By: सोनाली झा
फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
मुंबई: 15 अगस्त को स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा, तंगलान, मिस्टर बच्चन और डबल इस्मार्ट ने सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई थीं। सारी फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। स्त्री 2 के आगे खेल खेल में और वेदा का हाल बेहाल हो गया है। वहीं, मिस्टर बच्चन और डबल इस्मार्ट का बॉक्स ऑफिस से पत्ता कट हो गया है। तंगलान भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं कि स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा और तंगलान ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की हैं।
ये भी पढ़ें- सुचित्रा पिल्लई ने की इंजीनियरिंग की पढ़ाई
स्त्री 2 की कमाई
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 60 करोड़ रूपये की कमाई की। स्त्री ने सोमवार यानी 12वें दिन 17 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 401.55 करोड़ रूपये हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Facebook में आया बड़ा AI अपडेट, अब सर्च करना होगा आसान, फोटो और कंटेंट भी बनेंगे पहले से ज्यादा स्मार्ट
Jungle Jalebi Benefits: स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, यहां जानिए इसके फायदे
MP News: युवक को मारते रहे गुंडे, देखता रहा डायल 112 का आरक्षक; मुरैना में दबंगों के सामने पुलिस प्रशासन लाचार
Pranit More से लेकर समय रैना तक, जब स्टैंड-अप कॉमेडी के पंच और जोक्स बन गए पुलिस शिकायत और FIR की वजह
खेल खेल में की कलेक्शन
खेल खेल में फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान, तापसी पन्नू, अपारशक्ति खुराना और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय कुमार की फिल्म की कहानी फ्रेंडशिप पर आधारित हैं। खेल खेल में ने रिलीज के पहले दिन 5 करोड़ रूपये की कमाई की। खेल खेल में ने रिलीज के 12वें दिन 85 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का टटोल कलेक्शन 24 करोड़ रूपया हो चूका है।
वेदा का कलेक्शन
वेदा में जॉन अब्राहम, शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। शरवरी ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बना दिया हैं। वेदा ने रिलीज के पहले दिन 6.30 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। वेदा ने सोमवार को 34 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 19.59 करोड़ रूपया हो चूका है।
ये भी पढ़ें- शिबानी दांडेकर के 44वें जन्मदिन पर जानें उनके बारे में अनसुनी बातें
तंगलान का बिजनेस
साउथ एक्टर चियान विक्रम की फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में मालविका मोहनन और पार्वती थिरुवोथु भी अहम भूमिका निभा रही हैं। तंगलान ने रिलीज के पहले दिन 13.30 करोड़ रुपये की कमाई की। तंगलान ने सोमवार को 70 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का टटोल कलेक्शन 43.50 करोड़ रुपया हो चूका है।
