Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बर्थडे स्पेशल: विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड की इस हसीना के लिए सलमान खान लिया था पंगा

विवेक ने अपने करियर के शुरुआत में ही सलमान खान से पंगा ले लिया था, जिसका ख़ामियाज़ा वह आज तक भुगत रहे हैं। सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या और विवेक काफी करीब आ गए थे। अक्सर विवेक और ऐश्वर्या को कई शो में एक साथ देखा गया था।

  • By सोनाली झा
Updated On: Sep 03, 2024 | 07:00 AM

फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। विवेक ओबेरॉय 3 सितंबर को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। विवेक ओबेरॉय के पापा सुरेश ओबेरॉय बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर है। विवेक का पूरा नाम विवेकानंद ओबेरॉय है। विवेक ओबेरॉय हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी अपने मुख्य भूमिका के लिए जाने जाते है।

विवेक ने साल 2002 में रिलीज राम गोपाल वर्मा की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘कंपनी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके किरदार के लिए उन्हें दो फिल्म फेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया। इसके बाद विवेक के फिल्मों में अपने मुख्य किरदार में नजर आए। विवेक ने अजमेर के मेयो कॉलेज और मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से अपनी पढ़ाई की। एक्टर ने न्यूयॉर्क में फिल्म एक्टिंग में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की।

विवेक ओबेरॉय की शादी

विवेक ने 29 अक्टूबर 2010 को कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से बैंगलोर में शादी की। कपल को एक बेटा और एक बेटी है। विवेक ओबेरॉय फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। विवेक ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के मालिक के साथ उनके पास कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भी है। विवेक ओबेरॉय साल 2017 में छत्तीसगढ़ में शहीद हुए जवानों के परिवारों को महाराष्ट्र के ठाणे में 25 फ्लैट्स दान दिए।

सम्बंधित ख़बरें

बैटल ऑफ गलवान के बाद सलमान खान की अगली फिल्म ‘द फैमिली मैन’ मेकर्स के साथ?

सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ बनी जुनैद खान के लिए टेंशन, बदल सकती है ‘मेरे रहो’ की रिलीज डेट!

सलमान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने गर्लफ्रेंड संग की इंगेजमेंट, एक्स मामी मलाइका ने यूं लुटाया प्यार

बर्फ पर रेंगते दिखे सलमान खान! ‘बैटल ऑफ गलवान’ से लीक हुई फुटेज देख फैंस ने उठाए सवाल, जानें सच्चाई

विवेक ओबेरॉय ने लिया सलमान खान से पंगा

विवेक ने कल, मस्ती और प्रिंस जैसी कई फिल्मों में काम किया है। विवेक ने अपने करियर के शुरुआत में ही सलमान खान से पंगा ले लिया था, जिसका ख़ामियाज़ा वह आज तक भुगत रहे हैं। सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या और विवेक काफी करीब आ गए थे। अक्सर विवेक और ऐश्वर्या को कई शो में एक साथ देखा गया था। एक बार एक टेलीविजन शो में, विवेक ने ऐश्वर्या के लिए अपने प्यार का इज़हार किया।

विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय को किया डेट

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में विवेक से ऐश्वर्या से जुड़ा एक सवाल पूछा गया था। करण ने विवेक से पूछा कि ऐश्वर्या हॉलीवुड या हिंदी फिल्मों में हैं। विवेक ने इस सवाल का काफी अलग अंदाज से जवाब दिया था। विवेक ने जवाब देते हुए कहा था कि ऐश्वर्या मेरी बाँहों में है, इसके साथ उन्होंने अपने प्यार का इज़हार किया। बता दें कि, उस समय विवेक ऐश्वर्या को डेट कर रहे थे।

विवेक ओबेरॉय को सलमान खान ने दी थी धमकी

विवेक ने इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कहा था कि, उन्हें सलमान से धमकियां मिल रही थीं। साल 2003 में विवेक ने कहा था कि सलमान खान ने मुझे नशे में बुलाया और मुझे मारने की धमकी दी। अपने इस बयान के बाद विवेक ने सलमान से माफी भी मांगी थी। लेकिन आज तक सलमान ने विवेक को माफ़ नहीं किया। विवेक को आखिरी बार रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में देखा गया।

Vivek oberoi had taken on salman khan for aishwarya rai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2024 | 07:00 AM

Topics:  

  • Aishwarya Rai
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.