Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विवेक अग्निहोत्री ने समाप्त की अपकमिंग फिल्म द दिल्ली फाइल्स की राइटिंग ! फोटोज शेयर कर दिया हिंट

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर चर्चा में है। द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद, अग्निहोत्री ने इस फिल्म के लिए व्यापक पैन इंडिया अनुसंधान में काफी समय और प्रयास समर्पित किया है।

  • By सोनाली झा
Updated On: Sep 24, 2024 | 05:23 PM

विवेक अग्निहोत्री (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर चर्चा में है। द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद, अग्निहोत्री ने इस फिल्म के लिए व्यापक पैन इंडिया अनुसंधान में काफी समय और प्रयास समर्पित किया है। इसी बीच अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म के स्क्रिप राइटिंग के बारे में नया अपडेट शेयर किया है।

अग्निहोत्री ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने हिंट दिया है कि फिल्म की स्क्रिप राइटिंग समाप्ति हो चुकी है। उन्होंने फोटोज के कैप्शन में लिखा है कि बस लगता है अब हो गया। 4 साल सींचने के बाद अब अंकुर निकलने लगे हैं। द दिल्ली फाइल्स की स्क्रिप राइटिंग। इस कैरोसेल पोस्ट में उनके लैपटॉप स्क्रीन पर स्क्रिप्ट का टाइटल कार्ड दिखाया गया है, जिसमें लिखा है विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा लिखित, सच्ची घटनाओं पर आधारित।

ये भी पढ़ें- मोदी एंड यूएस इवेंट में रॉकस्टार DSP ने ‘श्रीवल्ली’ गाने पर किया धमाकेदार परफॉर्मेंस

दूसरी फोटो में अग्निहोत्री को समुद्र तट पर समय का आनंद लेते हुए भी दिखाया गया है, जो यह दर्शाता है कि वह प्रोडक्शन शुरू करने के लिए तैयार हो रहे हैं। अब जब स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और उन्हें देशभर से प्रशंसा प्राप्त हो चुकी है, अग्निहोत्री एक और महत्वपूर्ण फिल्म के साथ दर्शकों को एक नए सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

द कश्मीर फाइल्स के बाद, प्रसिद्ध निर्माता अभिषेक अग्रवाल एक बार फिर विवेक रंजन अग्निहोत्री के साथ अपनी प्रोडक्शन बैनर अभिषेक अग्रवाल आर्ट के तहत ‘द दिल्ली फाइल्स’ के लिए जुड़े हैं। फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 2025 के अंत में सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है, क्योंकि वे यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अग्निहोत्री इस महत्वपूर्ण अध्याय को बड़े पर्दे पर कैसे पेश करेंगे।

ये भी पढ़ें- ‘द मेहता बॉयज’ ने 15वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में जीता ये पुरस्कार

Vivek agnihotri finishes writing of upcoming film the delhi files

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2024 | 05:23 PM

Topics:  

  • The Kashmir Files
  • Vivek Agnihotri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.