विक्रांत मैसी ने ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ में रिशु के किरदार को बताया पहले पार्ट से अलग
विक्रांत मैसी ने एक इंटरव्यू में फिर आई हसीन दिलरूबा में रिशु के किरदार के बारे में बता की। एक्टर ने बताया है की पहली फिल्म की तुलना में अब काफी बड़ा बदलाव आने वाला है। रिशु के किरदार में पहली फिल्म के मुकाबले सीक्वल में काफी बदलाव आया है। अब वह अपने सिचुएशन पर रिएक्ट कर रहा है। कहानी वही से आगे बढ़ रही है जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी, और यह दिखाता है कि वह सेकंड हाफ में कैसे बदल गया था।
- Written By: सोनाली झा
(सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा को लेकर चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर बेहद दिलचस्प है, जिसमें दर्शक ड्रामे के साथ सस्पेंस की झलक भी देख पा रहे हैं। सीक्वल में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल जैसी दमदार स्टार कास्ट है, जो फिल्म के पहले पार्ट से ज्यादा उसके सीक्वल के थ्रिलिंग होने का वादा करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच विक्रांत मैसी ने अपने किरदार के बारे में कुछ जानकारी शेयर की है।
विक्रांत मैसी ने एक इंटरव्यू में अपने किरदार की जर्नी के बारे में बात की है। एक्टर ने बताया है की पहली फिल्म की तुलना में अब काफी बड़ा बदलाव आने वाला है। रिशु के किरदार में पहली फिल्म के मुकाबले सीक्वल में काफी बदलाव आया है। अब वह अपने सिचुएशन पर रिएक्ट कर रहा है। कहानी वही से आगे बढ़ रही है जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी, और यह दिखाता है कि वह सेकंड हाफ में कैसे बदल गया था। लेकिन कहानी का कोर वही है। वह अपनी पत्नी रानी यानी तापसी से पागलों की तरह प्यार करता है। सच्चाई यह है वह उसके लिए कुछ भी कर सकता है।
विक्रांत मैसी का कहना है कि फिर आई हसीं दिलरुबा की कहानी तेज, पागलपन से भरी और ओरिजिनल से ज्यादा एंटरटेनिंग होगी। किरदारों की हरकतें उनके अपने दिमाग में जायज हैं, लेकिन वो इतने अनप्रिडिक्टेबल हैं कि आम लॉजिक को फॉलो नहीं करते। आगे उन्होंने कहा कि जो भी वो करते हैं, अपने दिमाग में सब जायज लगता है, लेकिन कुछ हरकतें इतनी अनप्रिडिक्टेबल हैं कि कोई भी समझदार इंसान उन जगह पे नहीं जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Vikrant Massey Fitness: फिटनेस का सीक्रेट आया सामने! विक्रांत मैसी और ऐश्वर्या राज ने खोले हेल्दी लाइफ के राज
Taapsee Pannu का बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने की वजह से कई ब्रांड डील्स से होना पड़ा दूर
Taapsee Pannu Fitness: जीरो फिगर की दौड़ पर तापसी पन्नू की सलाह, बोलीं- खराब फिटनेस की निशानी नहीं है बेली फैट
वॉशरूम के बाहर अचानक मिला ऑफर बना टर्निंग पॉइंट, विक्रांत मैसी ने ऐसे शुरू किया अपने सपनों का सफर
विक्रांत मैसी ने फिल्म की रिलीज को लेकर अपने उत्साह और फैंस के इस फ्रेंचाइजी के साथ मजबूत कनेक्शन के बारे में बात करते हुए कहा है कि इसके अलावा, क्योंकि यह एक बहुत अच्छी तरह से अपनाई और बहुत पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइजी है, ऐसे में हमें उम्मीद है कि इसका प्यार बरकरार रहेगा और लोग वापस आकर इस फिल्म को देखेंगे। रिलीज डेट के नजदीक आते ही, ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ के आस-पास का उत्साह बढ़ गया है और ये दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव का वादा कर रहा है।
