टोनी कक्कड़ को देख दातों तले उंगली दबा रहे लोग, नेहा कक्कड़ का जगराता वीडियो हुआ वायरल

टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है, दोनों ही बेहतरीन सिंगर हैं। लेकिन नवरात्रि के दौरान टोनी कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें लोग टोनी कक्कर को पहचान भी नहीं पा रहे हैं, जब उन्हें पता चला कि दोनों बहनों के पीछे खड़ा शख्स टोनी कक्कड़ है तो लोग हैरान रह गए।
Toni Kakkar Jagrata Video Went viral With Sister Neha Kakkar
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: लोकप्रिय सिंगर बनने के पहले नेहा कक्कड़, बहन सोनू कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर माता के जगराते में भजन गाया करती थी। सोशल मीडिया पर टोनी कक्कड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखकर लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं है, क्योंकि इसमें टोनी कक्कड़ पहचान में ही नहीं आ रहे हैं। उनका लुक अब काफी बदल चुका है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनू कक्कड़ और नेहा कक्कर जगराता में माता रानी का भजन गा रहे हैं। वहीं टोनी कक्कड़ उनके पीछे माइक पर खड़े हैं, लेकिन लोगों के लिए टोनी कक्कर को पहचानना आसान नहीं था। यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोग अब यह बात कर रहे हैं कि उनके परिवार को माता का आशीर्वाद मिला और यह अब लोकप्रिय हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर इनका यह वीडियो देखकर कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि माता रानी के भजन से उनके करियर ने बुलंदी हासिल की। लेकिन अब यह लोग माता रानी के भजन को भूल गए हैं और अब यह जगराते में भी नजर नहीं आते हैं। आपको बता दें कि टोनी कक्कर और नेहा कक्कड़ इस समय भारतीय सिनेमा जगत में बतौर सिंगर अपनी पहचान बन चुके हैं और यह दोनों भाई बहन काफी लोकप्रिय हैं और इनके गाने जबरदस्त धमाल मचाते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com