Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, बेटी सोनाक्षी की शादी पर जताई खुशी

एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा और दोनों बेटे लव-कुश के साथ घर आ गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा रूटिंग चेकअप के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाह फैल रही थी कि एक्टर की सर्जरी हुई है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 03, 2024 | 11:27 AM

(सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में कोकिला बेन अस्पताल में एडमिट हुए थे। हालांकि अब शत्रुघ्न सिन्हा फिट हो गए है। एक्टर अपनी पत्नी पूनम सिन्हा और दोनों बेटे लव-कुश के साथ घर आ गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा रूटिंग चेकअप के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाह फैल रही थी कि एक्टर की सर्जरी हुई है।

एक्टर ने दी सलाह

शत्रुघ्न सिन्हा अब घर आ चुके है। इस दौरान एक्टर ने सर्जरी वाले अपवाह पर मीडिया से बात की। एक्टर ने कहा कि अरे भाई मेरी सर्जरी हुई है और मुझे खुद नहीं पता। इसके बाद एक्टर ने कहा कि मैं सिर्फ रूटिंग चेकअप के लिए अस्पताल में एडमिट हुआ था। मैं उन सभी को ये करने की सलाह दूंगा कि जिनकी उम्र 60 से ज्यादा हो।

एक्टर ने बेटी सोनाक्षी सिन्हा के बारे में की बात

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि मैं तीन महीने से लगातार चुनाव के लिए कैंपेनिंग कर रहा था। इसके बाद मेरी बेटी की शादी हुई थी। मैं लगातार बिजी हो गया था। मेरे शरीर में अब यंग लोगों की तरह एनर्जी नहीं रही है, जो तीन शिफ्ट करने के बाद भी रात को पार्टी कर लें। मुझे थोड़ा स्लो होने की जरुरत है। इसके बाद एक्टर ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के शादी पर बयान दिया।

सम्बंधित ख़बरें

‘फेंकू-लपेटू बजट है…’ TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सरकार पर बोला हमला, रोजगार और किसानों पर उठाए सवाल

37 साल बाद बड़े पर्दे पर आएगी रजनीकांत-शत्रुघ्न सिन्हा की ‘हम में शहंशाह कौन’, अधूरी कहानी को मिला अंजाम

EX गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर शत्रुघ्न सिन्हा ने यूं लुटाया था प्यार, अब फोटो देख यूजर्स ने दिए रिएक्शन

राज कपूर को याद कर भावुक हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे

बेटी की शादी पर एक्टर ने जताई खुशी

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि वो बहुत खुश है कि उनकी बेटी की शादी हो गई है। सब अच्छे से हो गया। भगवान का शुक्र है कि मेरी बेटी अब शादीशुदा जिंदगी में खुश है। मेरी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल के शादी से जो लोग खुश नहीं है, उनके लिए मेरे पास कहने को कुछ नहीं है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए।वहीं पहले कहा जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी के शादी से खुश नहीं है। हालांकि ये सब बाते सिर्फ अफवाह निकली।

शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी और दामाद को दिया आशीर्वाद

शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के शादी में शामिल हुए। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को एक्टर ने अपना आशीर्वाद दिया। शादी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने जहीर इकबाल और उसके परिवार वालों से मिले। इस दौरान वह काफी खुश दिखाई दे रहे थे। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने मंगलवार को अपनी शादी की बैंक्वेट की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की। साथ ही एक प्यारा सा नोट भी लिखा।

कपल ने लिखा प्यारा सा नोट

सोनाक्षी और जहीर ने कैप्शन में लिखा कि शादी को उनके दोस्तों, परिवार और उनकी टीम समेत सभी लोगों का प्यार और समर्थन मिला। दोनों ने रविवार को सोनाक्षी के घर पर एक साधारण समारोह में शादी रचाई थी। शादी के बाद यहां बैंक्वेट का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम सितारे जुटे। यह ऐसा था जैसे ब्रह्मांड दो प्यार करने वाले लोगों को एक ले आया हो और उन्हें वह दिया जिसकी उन्होंने हमेशा आशा, इच्छा और प्रार्थना की थी।

Shatrughan sinha discharged from hospital expressed happiness on daughter sonakshi wedding

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2024 | 11:27 AM

Topics:  

  • Shatrughan Sinha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.