संभावना सेठ का बड़ा बयान, बोलीं- पैसे देकर इन्फ्लुएंसर्स कांस पहुंच रहे हैं
एक्ट्रेस संभावना सेठ ने कांस फिल्म फेस्टिवल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि इन्फ्लुएंसर्स कैसे कांस पहुंचते हैं। कांस के रियल रेड कार्पेट के पीछे भी एक रेड कार्पेट है, जिसमें इन्फ्लुएंसर्स और बाकी सेलेब्स घूमते हैं। मैं नहीं जानती कि वो कौन से इन्फ्लुएंसर्स हैं, जिन्हें कांस से इनविटेशन आते हैं।
- Written By: सोनाली झा
Photo - Instagram
मुंबई: फ्रांस के कांस शहर में हाल ही में 77 वें कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हुआ था। इस फेस्टिवल में एक के बाद एक इंडियन इन्फ्लुएंसर्स, एक्टर और एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। अब इस फेस्टिवल को लेकर एक्ट्रेस संभावना सेठ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि इन्फ्लुएंसर्स कैसे कांस पहुंचते हैं।
एक्ट्रेस संभावना सेठ ने एक इंटरव्यू में बताया कि आप ये बताओ कि कांस में इंडियन फिल्में कितनी हैं, जिनकी स्क्रीनिंग हुई है। अगर आप पैसे दो, तो हमारे इस शो की स्क्रीनिंग भी कांस में हो जाएगी। मेरे पति की वजह से मुझे इस बात के बारे में पता चला है। आप और मैं एक कुत्ता खिलाने का वीडियो बनाएंगे और फिर हम उसको भी कांस लेकर जा सकते हैं। इसके लिए आपको बस पैसा देना होगा और इसके बाद उसकी स्क्रीनिंग कांस में हो जाएगी।
संभावना ने आगे बताया कि कांस के रियल रेड कार्पेट के पीछे भी एक रेड कार्पेट है, जिसमें इन्फ्लुएंसर्स और बाकी सेलेब्स घूमते हैं। मैं नहीं जानती कि वो कौन से इन्फ्लुएंसर्स हैं, जिन्हें कांस से इनविटेशन आते हैं। यह पीछे वाला वह रेड कार्पेट है, जो लोगों ने मिलकर बनाया है। देखने वाले लोगों को लग रहा है कि इन सभी को कांस में बुलाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhavna Seth Surrogacy: संभावना सेठ के घर 10 साल बाद गूंजी खुशखबरी, सरोगेसी से पूरी हुई मां बनने की ख्वाहिश
संभावना सेठ ने भोजपुरी इंडस्ट्री के काले सच का किया पर्दाफाश, बोलीं- कई बड़े स्टार्स थे ‘प्रीडेटर्स’
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने संभावना सेठ संग गरबा डांस कर लूटी महफिल, VIDEO वायरल
संभावना सेठ ने दीपिका कक्कड़ से की बात करने की कोशिश, नहीं उठा फोन, फिर ननद सबा से मिली ये जानकारी
संभावना ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या राय जहां वॉक करती हैं, वो असली कांस है। कई लोग हैं, जो सच में बुलाए जाते हैं। हालांकि, मुझे क्यों बुलाया जा रहा है? मैंने आखिर ऐसा क्या किया? न तो मेरी कोई फिल्म आई है और न ही मैं ज्यादा सुर्खियों में हूं। मैंने पैसे दिए हैं। वहां पर फोटो खिंचवाने के लिए मैंने पैसे दिए हैं। इतना ही नहीं फोटोग्राफर भी मेरे ही हैं।
