सिंघम अगेन में नहीं होगा सलमान खान का कैमियो, दुखी हुए फैंस, जानिए क्या है मामला

अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म 'सिंघम अगेन' दिवाली में सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है। फिल्म में सलमान खान के कैमियो को लेकर फैंस उत्साहित थे, लेकिन अब खबर आ रही है कि सलमान खान का कैमियो फिल्म में नहीं होगा। जिसके बाद फैंस दुखी हो गए हैं। जानिए क्या है मामला।
Salman khan no cameo in singham again
Published on
Updated on

मुंबई: बाजीराव सिंघम को नहीं मिलेगा चुलबुल पांडे का साथ, सिंघम अगेन में सलमान का कैमियो ना होने की खबर ने फैंस को दुखी कर दिया है। दरअसल कुछ समय पहले सिंघम अगेन में सलमान खान के कैमियो की बात सामने आई थी, जिसकी वजह से सलमान खान के फैंस बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे थे। लेकिन जैसे ही फिल्म में उनका कैमियो ना होने की बात सामने आई है फैंस दुखी नजर आ रहे हैं।

कुछ समय पहले सलमान खान और अजय देवगन की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। अजय देवगन सिंघम वाले अवतार में नजर आ रहे थे। वहीं सलमान खान चुलबुल पांडे की अवतार में दिखाई दे रहे थे। इसके बाद यह खबर तेजी से सुर्खियां बटोरने लगी कि सिंघम अगेन में सलमान खान का कैमियो होगा। वह बाजीराव सिंघम का साथ देते हुए नजर आएंगे ,सलमान खान के कैमियो की खबर जैसे ही सामने आई उनके फैंस उत्साहित हो उठे।

सलमान खान फिल्म सिंघम अगेन में नहीं होंगे। इस तरह का दावा कई न्यूज वेबसाइट पर किया जा रहा है। इसके बाद सलमान खान के फैंस दुखी नजर आ रहे हैं। दरअसल वह बाजीराव सिंघम के साथ चुलबुल पांडे की जुगलबंदी को देखना चाह रहे थे। हालांकि सलमान खान की एंट्री सिंघम अगेन में होगी या नहीं इसके बारे में औपचारिक ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। लेकिन एक बात तय है कि सलमान खान के प्रशंसक जो सिंघम अगेन में उनके कैमियो को लेकर बेहद खुश थे वह अब दुखी नजर आ रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com