Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सलमान खान भांजे अग्नि संग वाइब करते आए नजर, रिलीज हुआ ‘यू आर माइन’ सॉन्ग का टीजर

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान अपने भांजे अग्नि के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्लिप में सलमान पेंटिंग में बिजी हैं, तभी अग्नि उनके पास आते हैं और मस्ती में उनके आर्टवर्क के बारे में सवाल पूछते हैं।

  • By सोनाली झा
Updated On: Aug 22, 2024 | 12:51 PM

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर के शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान अपने भांजे अग्नि के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्लिप में सलमान पेंटिंग में बिजी हैं, तभी अग्नि उनके पास आते हैं और मस्ती में उनके आर्टवर्क के बारे में सवाल पूछते हैं।

ये भी पढ़ें- स्त्री 2 के आगे वेदा और खेल खेल में का हाल हुआ बेहाल, जानें कलेक्शन

वीडियो से पता चलता है कि सलमान और अग्नि की जोड़ी एक रोमांचक प्रोजेक्ट लेकर आ रही है, जिसे लेकर फैंस उत्साहित हैं। बता दें कि सलमान ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में एक वीडियो भी पोस्ट किया है। ये मस्ती भरी बातचीत, जिसमें अग्नि की रैपिंग और सलमान के हल्की-फुल्की कॉमेंट्स हैं, देखने में काफी दिलचस्प है। सलमान खान और अग्नि द्वारा शेयर किये गये पोस्टर की वजह से, फैन्स सॉन्ग को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो, सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म सिकंदर अगले साल यानी ईद 2025 पर आने की उम्मीद है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टेड किया गया है। सिकंदर को लेकर हाल ही में नया अपडेट सामने आया था। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, सिकंदर फिल्म में सलमान खान डबल रोल में नजर आने वाले हैं। ‘सिकंदर’ फिल्म में सलमान खान का एक किरदार बिजनेसमैन वाला होगा, वहीं दूसरे किरदार में वह दबंग भूमिका।

ये भी पढ़ें- आशा पारेख को मिला ‘राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार

सिकंदर से पहले सलमान खान साल 2015 में आई फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में डबल रोल में नजर आए थे। एक किरदार उनका प्रेम वाला था, वहीं दूसरे किरदार में वह युवराज बने थे। इसके अलावा साल 1997 में उनकी फिल्म ‘जुड़वा’ आई थी फिल्म के नाम के हिसाब से ही उस फिल्म में भी सलमान खान डबल रोल में नजर आए थे। राजा और प्रेम दो लोगों का किरदार उन्होंने निभाया था।

Salman khan seen vibing with nephew agni you are mine song teaser released

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 22, 2024 | 12:18 PM

Topics:  

  • Rashmika Mandanna
  • Salman Khan

सम्बंधित ख़बरें

1

रेड सी फेस्टिवल में चमके सलमान खान और जॉनी डेप, फैंस बोले- दो लीजेंड्स, एक ही औरा

2

सलमान खान का कड़ा एक्शन, कोर्ट में दाखिल की याचिका, अब कोई भी नहीं चुरा पाएगा उनकी पहचान

3

Year Ender 2025: बॉक्स ऑफिस क्वीन बनीं ये एक्ट्रेस, 4 फिल्मों से कमाए 1275 करोड़ से ज्यादा रुपये

4

Bigg Boss 19 Finale में सलमान खान का बड़ा ऐलान, Kick 2 में प्रणीत मोरे करेंगे रिकमेंड

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.