सलमान खान 'किक 2' की स्क्रिप्ट पर शुरू हुआ काम, 6 महीने बाद शुरू होगी शूटिंग

सलमान खान की फिल्म 'किक' 2014 में दर्शकों को काफी पसंद आई थी और अब 'किक 2' बनने जा रही है। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला किक पार्ट 2 फिल्म के लिए स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं। 2025 में यह फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी।
Salman Khan Kick 2
Published on
Updated on

मुंबई: फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला फिल्म किक के पार्ट 2 पर काम शुरू कर चुके हैं। मिड डे की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। आपको बता दें कि साल 2014 में किक फिल्म सलमान खान की बेहतरीन फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जैकलीन फर्नांडीज और रणदीप हुड्डा भी सलमान खान के साथ नजर आए थे। काफी समय से किक 2 को लेकर तेजी से चर्चा हो रही थी, लेकिन इस पर औपचारिक बयान अब तक सामने नहीं आया था। अब यह खबर सामने आई है कि साजिद नाडियाडवाला ने यह फिल्म बनाने का मन बना लिया है और वह इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

किक फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सलमान खान इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आए थे। दर्शकों को इस बार भी उम्मीद है कि किक 2 में भी सलमान खान का कुछ वैसा ही अंदाज उन्हें देखने को मिलेगा। किक के सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि मेकर का फैसला बिल्कुल सही है और वह सही समय पर फिल्म के सीक्वल को लाने जा रहे हैं।

फिल्म किक कि अगर बात करें तो वह तेलुगू फिल्म से प्रेरणा लेकर बनाई हुई फिल्म थी और इस फिल्म में सलमान खान, रणदीप हुड्डा, जैकलीन फर्नांडिस और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार नजर आए थे। सभी कलाकारों से दर्शकों को उम्मीद है कि वह फिल्म किक के सीक्वल में भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com