रणबीर कपूर हैं मां दुर्गा के भक्त, पंडाल में अकेला देख पूछे लोग- कहां हैं आलिया और राहा

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी मां दुर्गा के भक्त हैं और इस बात का सबूत है यह वीडियो जिसमें रणबीर कपूर दुर्गा अष्टमी से पहले काजोल और रानी मुखर्जी के दुर्गा पंडाल में माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेते हुए नजर आए हैं, लेकिन इस दौरान उनके साथ आलिया भट्ट और राहा नजर नहीं आ रही थी, ऐसे में लोग सवाल पूछने लगे कि मां और बेटी कहां है।
Ranbir Kapoor at Maa Durga Pandal
माता का आशीर्वाद लेने रानी मुखर्जी के दुर्गा पंडाल पहुंचे रणबीर कपूर
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन उनका भक्ति भाव भी किसी से छिपा नहीं है रणबीर कपूर मां दुर्गा के भी बड़े भक्त हैं और यह वीडियो में साफ नजर आ रहा है। वह मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने रानी मुखर्जी और काजोल के दुर्गा पंडाल में पहुंचे हैं। दुर्गा अष्टमी से पहले उन्होंने पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया है।

ई टाइम्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर पब्लिश किया गया यह वीडियो है, जिसमें रणबीर कपूर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेते हुए दुर्गा पंडाल में नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉलीवुड एक्टर ने कैजुअल पोशाक पहना हुआ है। पंडाल में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को देखकर महिलाएं बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस दौरान वह रानी मुखर्जी और तनीषा मुखर्जी से गले मिलते हैं और उसके बाद मां दुर्गा का दर्शन करने जाते हैं, जहां पर वह भक्ति भाव से मां दुर्गा से आशीर्वाद लेते और सिर झुकाते हुए नजर आए।

रणबीर कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग कमेंट करके यह पूछ रहे हैं कि मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने वह अकेले ही पहुंच गए हैं। उनकी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा उनके साथ क्यों नहीं पहुंची। रणबीर कपूर के काम की अगर बात करें तो वह जल्दी रामायण फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसमें उन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया है। रामायण फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल फिल्म बड़े बजट की है और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से मेकर्स को भी बहुत उम्मीद है अब देखना यह होगा कि फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर क्या कमाल दिखाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com