250 करोड़ का बंगला लोगों को नहीं आया रास, रणबीर-आलिया के घर पर यूजर्स का रिएक्शन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया आशियाना लोगों को रास नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर कमेंट कर रहे हैं। आपको बताते हैं कि इस बंगले की कीमत करीब ढाई सौ करोड रुपए के आसपास है।
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Krishna Raj bungalow
Published on
Updated on

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया घर तैयार हो जाने के बाद कपल मुंबई के सबसे एक्सपेंसिव घर में रहने वाले सेलिब्रिटी बन जाएंगे। लेकिन रणबीर और आलिया का नया घर सोशल मीडिया पर यूजर्स को रास नहीं आ रहा है। उनके नए घर पर लोग कमेंट करते हुए नजर आए हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया घर एक इमारत है। जिसकी 6 मंजिलें हैं, जिसका रणबीर की दादी कृष्णा पर रखा गया है। कहा यह जा रहा है कि इसके बन जाने के बाद पूरा कपूर परिवार यहां शिफ्ट हो जाएगा। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट उनकी बेटी राहा और मां नीतू कपूर सभी एक छत के नीचे रहेंगे। 6 मंजिल की इस इमारत को बनाने के लिए करीब ढाई सौ करोड रुपए की लागत आई है। मतलब जब यह इमारत बनकर तैयार हो जाएगी तो रणबीर और आलिया मुंबई में सबसे महंगे घर में रहने वाले सेलिब्रिटीज बन जाएंगे।

काफी समय से रणबीर और आलिया भट्ट के नए घर की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर नए घर को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे बेहतरीन बताया, तो कुछ इसकी आलोचना करते हुए नजर आए, क्योंकि उन्हें इसका रंग नहीं पसंद आया, एक यूजर ने लिखा है इमारत के आसपास गार्डन होना चाहिए था। एक अन्य यूजर ने इसे कपल की पुअर चॉइस बताया है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि रणबीर और आलिया के सपनों का घर बनाकर तैयार हो रहा है, लेकिन ढाई सौ करोड रुपए की कीमत वाला यह घर भी लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com