नेहा धूपिया का 44वां जन्मदिन, जानें एक्ट्रेस के जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें
नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि के सिख परिवार में हुआ। नेहा आज 44वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा ने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। साल 1994 में वह मलयालम फिल्म मिन्नारम में पहली बार पर्दे पर नजर आई थीं।
- Written By: सोनाली झा
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि के सिख परिवार में हुआ। नेहा आज 44वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा के पिता प्रदीप सिंह भारतीय नेवी में थे। एक्ट्रेस की पढ़ाई दिल्ली से पूरी हुई है। बॉलीवुड से पहले नेहा धूपिया ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। बहुत ही कम लोग जानते है कि साल 1999 में आए सीरियल ‘राजधानी’ में नेहा ने काम किया था।
ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा भाई की शादी के जश्न हुईं शामिल
नेहा ने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। साल 1994 में वह मलयालम फिल्म मिन्नारम में पहली बार पर्दे पर नजर आई थीं। फिल्म जूली के बोल्ड किरदार के लिए नेहा धूपिया को आलोचना का भी सामना करना पड़ा। नेहा ने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। एक्ट्रेस अपनी लाइफ में टॉक शो, सुपरमॉडल, होस्ट और जज की भूमिका निभा चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
GT vs KKR: कोलकाता ने जीता टॉस, गुजरात के खिलाफ पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
संसद में राहुल गांधी ने सुनाई ‘जादूगर’ की कहानी, महिला आरक्षण बिल के बहाने सरकार पर कसा तंज- VIDEO
रियलिटी शो जज कर चुकी हैं नेहा धूपिया
नेहा रियलिटी शो एमटीवी ‘रोडीज’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इस शो से नेहा कई सालों तक जुड़ी हुई हैं। शो में बतौर जज बन कर नेहा नजर आती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस खुद का एक टीवी शो लॉन्च कर चुकी हैं। इसका नाम नो फ़िल्टर विद नेहा था। एक्ट्रेस का यह शो काफी फेमस शो रहा हैं। नेहा हिंदी, पंजाबी, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- जुनैद खान ने फिल्म शूटिंग और रिहर्सल में बीच बनाया बैलेंस
नेहा धूपिया की लाइफ
नेहा ने जूली और कयामत के अलावा फिल्म शीशा, क्या कूल हैं हम, हे बेबी, दस कहानियां, रामा रामा क्या है ड्रामा, दे ताली, सिंह इज किंग, लस्ट स्टोरीज जैसी कई फिल्मों में काम किया। नेहा और अंगद ने 10 मई को अचानक शादी कर सबको चौंका दिया था। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि दोनों शादी करने वाले हैं। नेहा शानदार एक्ट्रेस के साथ एक बेहतरीन मां और वाइफ भी हैं। कपल के 2 बच्चे हैं, एक बेटी मेहर और बेटा हैं। नेहा एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही है।
