आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन पर ट्रोल हुई थी नव्या नवेली नंदा, अमिताभ की नातिन ने अब दिया जवाब

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन लिया। इसके बाद उनके एडमिशन पर बवाल मच गया। अब नव्या नवेली नंदा का बयान उस मामले पर सामने आया है और उन्होंने कहा है कि वह नेगेटिव बातों को तूल नहीं देती और ना ही ऐसी बातों से नाराज होती हैं।
Navya Nanda React After Trolling on IIM Ahmedabad Admission
फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा के आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन लेने के बाद बवाल मच गया था। सोशल मीडिया पर लोग यह आरोप लगा रहे थे कि उन्होंने बिना कैट का एग्जाम पास किए ही देश के इतने बड़े संस्थान में एडमिशन पा लिया है। हालांकि बाद में उनके प्रोफेसर की तरफ से इस पर जवाब दिया गया और बताया गया कि जिस कोर्स के लिए उन्होंने एडमिशन लिया है, उसके लिए कैट के एग्जाम की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन अब पूरे मामले पर नव्या नवेली नंदा का बयान सामने आया है और उन्होंने ट्रोलिंग का जवाब दिया है। आइए जानते हैं नव्या नवेली नंदा ने क्या कुछ कहा।

नव्या नवेली नंदा हाल ही में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में नजर आईं और यहां पर उन्होंने बातचीत के दौरान आईआईएम अहमदाबाद में दाखिले के बारे में हुई ट्रोलिंग पर अपना जवाब दिया है। इस मामले पर बातचीत करते हुए नव्या ने कहा सोशल मीडिया एक मजबूत प्लेटफार्म है। यह लोगों को बोलने की ताकत देता है। बहुत सारे लोग आज भी ऐसे हैं जो अपनी बात नहीं रख पाते। भारत में दुनिया के बेस्ट इंस्टीट्यूट हैं जिनमें से एक आईआईएम अहमदाबाद भी है, मैं इस संस्थान में पढ़ाई करूं यह मेरा सौभाग्य है।

इंटरव्यू के दौरान आगे उन्होंने बताया कि अगर मैं लोगों के लिए अच्छा काम करना चाहती हूं, तो मुझे इस तरह की बातों पर नाराज नहीं होना चाहिए। यह जरूरी है कि मैं लोगों का फीडबैक स्वीकार करूं, यह मुझे एक बेहतर इंसान बनाता है। मैं जानती हूं कि मैं जिस परिवार से हूं वहां से आने पर लोगों के पास बहुत कुछ कहने को होता है। बस मेरा फोकस मेरे टारगेट पर है, ताकि मैं जिम्मेदारियां को अच्छे से निभा सकूं। मैं नेगेटिव बातों को तूल नहीं देना चाहती। मैं अपनी जर्नी में बेस्ट देना चाहती हूं।

ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उनके आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन लेने के बाद सोशल मीडिया पर उनके एडमिशन को लेकर जबरदस्त तरीके से आलोचना की गई थी और यह कहा जा रहा था कि बिना कैट का एग्जाम दिए ही उन्हें डायरेक्ट एडमिशन मिल गया है।