Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

करीना कपूर ने बॉलीवुड में चलाया था जीरो साइज फिगर ट्रेंड, फ्लॉप फिल्मों ने बना दिया स्टार

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। करीना कपूर खान आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। करीना कपूर अब तक कई फिल्मों में अपनी सफल भूमिका निभा चुकी है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Sep 21, 2024 | 07:00 AM

(फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। करीना कपूर खान आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। करीना कपूर अब तक कई फिल्मों में अपनी सफल भूमिका निभा चुकी है। फ्लॉप फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करने वाली करीना कपूर ने पूरे करियर में जमकर फ्लॉप दिए, लेकिन फिर भी वो बॉलीवुड की बड़ी स्टार में शामिल रही।

करीना कपूर कभी खुशी कभी गम में अपने मुख्य भूमिका में नजर आईं। इसके बाद वो जब वी मेट, वी आर फैमिली, एक मैं और एक तू, कुर्बान, तलाश: द आंसर लाइज विदिन, हीरोइन, उड़ता पंजाब, सिंघम रिटर्न्स, गुड न्यूज, 3 इडियट्स, बॉडीगार्ड और बजरंगी भाईजान जैसी कई फिल्में शामिल है। एक्ट्रेस फिल्मों में काम करते हुए लगभग छह फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं।

नहीं हुई करियर की सफल शुरुआत

निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन को जब फिल्म ‘कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में लांच करने का मन बनाया तो उन्होंने हीरोइन के रूप में करीना कपूर का नाम तय किया। राकेश रोशन के इस ऑफर को करीना की मम्मी बबीता ने ठुकरा दिया और ‘रिफ्यूजी’ में अभिषेक बच्चन के साथ करीना के करियर की शुरुआत करवाई।

सम्बंधित ख़बरें

दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट बयान पर छिड़ी बहस, करीना कपूर और अनन्या पांडे ने किया समर्थन

करीना कपूर ने खोले राज कपूर से जुड़े होली के यादगार किस्से, अब सादगी से मनाती हैं त्योहार

आरती सिंह संग फोटो पर दिया अजीब एक्सप्रेशन, बेटे जेह को दिखाई आंख, ISPL में बदले तेवर पर ट्रोल हुईं करीना कपूर

स्कूल फंक्शन में छाए जेह, परफॉर्मेंस देख खुशी से झूम उठे करीना-सैफ, यूं कपल ने लुटाया प्यार

फ्लॉप फिल्मों ने बना दिया स्टार

2001 में करीना कपूर को तुषार कपूर के साथ आई  फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से पहली सफलता मिली। लेकिन इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक मुझसे दोस्ती करोगे!, जीना सिर्फ मेरे लिए, तलाशः द हंट बिगिन्स, खुशी, मैं प्रेम की दीवानी हूं और एलओसी कारगिल जैसी फ्लॉप फिल्मों का अंबार लगा दिया। इसके बावजूद करीना की लोकप्रियता कायम रही।

करीना के हॉट स्टाइल ने उड़ाए सबके होश

करीना ने बॉक्स ऑफिस पर अपने स्टाइल को हथियार बनाया और डिमांड में बनी रही। 2003 में फिल्म चमेली में वह साड़ी पहने एक हॉट अवतार में नजर आईं, जिसे देखकर सबके होश उड़ गए थे। करीना के बाद बाकी एक्ट्रेस ने भी उनके इस ट्रेंड को फॉलो किया। 2004 में आई ‘ऐतराज और हलचल’ से बॉलीवुड में अपने कलरर्ड हेयर लुक से सबको चौंका दिया था। उस वक्त कलरर्ड हेयर लुक एक नई बात थी और फैंस ने करीना के इस लुक को काफी पसंद भी किया था।

एक्ट्रेस ने लाया था जीरो साइज फिगर ट्रेंड

साल 2008 में आई ‘टशन मूवी’ में करीना सबसे पहले बॉलीवुड में जीरो साइज फिगर लेकर आईं थीं, जिससे इंडस्ट्री में खलबली मच गई थी। उनके इस जीरो साइज फिगर लुक को खूब तारीफें मिलीं और बाकी एक्ट्रेसेस में भी जीरो फिगर करने की होड़ मच गई थी। इन खासियतों की वजह से करीना फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी लाइमलाइट में रही।

Kareena kapoor started the zero size figure trend in bollywood

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2024 | 07:00 AM

Topics:  

  • Kareena Kapoor Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.