Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

करीना कपूर खान की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के ट्रेलर रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

द बकिंघम मर्डर्स का ट्रेलर 3 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और टीजर और पहला गाना देखने के बाद यह साफ है कि दर्शक एक जबरदस्त और कभी नहीं देखे गए मिस्ट्री थ्रिलर की उम्मीद कर सकते हैं। द बकिंघम मर्डर्स करीना कपूर खान की प्रोड्यूसर के रूप में पहली फिल्म है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 31, 2024 | 10:31 AM

फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: करीना कपूर खान स्टारर ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का रोमांचक टीजर जारी होने के बाद से दर्शक इसे और ज्यादा देखने के लिए बेकरार हो गए हैं। टीजर ने रहस्य और सस्पेंस की दुनिया की एक छोटी सी झलक दी है। साथ ही फर्स्ट सॉन्ग, ‘साडा प्यार टूट गया’ ने अपकमिंग ट्रेलर के लिए उत्साह बढ़ा दिया है, जिसे 3 सितंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा।

द बकिंघम मर्डर्स का ट्रेलर 3 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और टीजर और पहला गाना देखने के बाद यह साफ है कि दर्शक एक जबरदस्त और कभी नहीं देखे गए मिस्ट्री थ्रिलर की उम्मीद कर सकते हैं। बता दें कि द बकिंघम मर्डर्स करीना कपूर खान की प्रोड्यूसर के रूप में पहली फिल्म है।

ये भी पढ़े- स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, जानें अन्य फिल्मों का कलेक्शन

करीना कपूर खान एक दिलचस्प और रहस्यमय कहानी स्क्रीन पर ले कर आ रही है। यह फिल्म एकता कपूर और करीना कपूर खान के बीच एक और पार्टनरशिप है, इससे पहले वे वीरे दी वेडिंग और क्रू जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं। इस फिल्म के साथ वे मिस्ट्री थ्रिलर जॉनर में अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराने जा रही हैं।

द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं। ये फिल्म हंसल मेहता ने डायरेक्ट की है और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बन रही करीना कपूर खान ने प्रोड्यूस किया है।

ये भी पढ़े- राजकुमार राव के गॉडफादर बने हंसल मेहता

Kareena kapoor khan the buckingham murders trailer release date revealed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2024 | 10:31 AM

Topics:  

  • Kareena Kapoor Khan
  • Trailer Release Date

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.