स्त्री 2 के करीब पहुंच रहा GOAT का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, वर्ल्डवाइड 440 करोड़ की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में स्त्री 2 के करीब पहुंच रहा है फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का कलेक्शन, यह फिल्म वर्ल्ड वाइड 440 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।  जबकि स्त्री 2 की अगर बात करें तो वह इस रेस में अब भी काफी आगे है स्त्री 2 का अब तक का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 821 करोड़ रुपए का है। लेकिन ये कमाई 39 दिन की है जबकि गोट को रिलीज हुए 18 दिन हुए हैं ऐसे में ये फिल्म भी 39 दिनों में स्त्री 2 की कमाई के करीब पहुंच जाएगी।  
Stree 2 vs GOAT Box office collection
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: स्त्री 2 के करीब पहुंच रहा है ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, गोट फिल्म वर्ल्डवाइड 440 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पर कमा चुकी है। बीते दिनों कई फिल्में रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के की रेस में सिर्फ दो फिल्में ही अभी तक टिक पाई हैं। 'स्त्री 2' और 'गोट' ही अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, बाकी फिल्में बॉक्स ऑफिस की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

फिल्मों के बॉक्स ऑफिस की कलेक्शन पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क ने अपनी रिपोर्ट जारी की है। द ग्रेटेस्ट का ऑल टाइम फिल्म का 18 दिन के बाद वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 440 करोड़ रुपए का बताया गया है। वहीं इस फिल्म ने इंडिया में 285 करोड़ रुपए की कमाई की है। देश के बाहर इस फिल्म ने 154 करोड़ रुपए की कमाई की है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म स्त्री 2 फिल्म के साथ रेस में बरकरार है। बाकी फिल्में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में दम तोड़ चुकी है।

स्त्री 2 के कलेक्शन की बात अगर करें तो 39 दिन के बाद स्त्री 2 का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 821 करोड़ रुपए का था। भारत में फिल्म ने 689 करोड़ रुपए की कमाई की है जबकि विदेश में 132 रुपए की कमाई स्त्री 2 फिल्म ने की। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि स्त्री 2 इस समय साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक  बनी हुई है।

स्त्री 2 और गोट के साथ या इनके आगे पीछे भी कई फिल्में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रेस में अब यह दो फिल्में ही बची हुई है। अब ऐसे में देखना यह होगा कि गोट स्त्री के बराबरी कितने दिन में कर पाती है। क्या इसके कलेक्शन का जलवा बरकरार रहता है या अन्य फिल्मों की तरह आगे इसकी भी कमाई का आंकड़ा कमजोर पड़ता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com