स्त्री 2 के आतंक को नहीं रोक पा रही हैं देवरा, 55वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है जलवा
देवरा ने रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 253.25 करोड़ रुपये हो गया है। स्त्री 2 ने 55वें दिन 45 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 595.5 करोड़ रुपये हो गया है।
- Written By: सोनाली झा
स्त्री 2 और देवरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मुंबई: श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। कुछ दिन में फिल्म के रिलीज को 2 महीने हो जाएंगे। स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 55 दिन पूरे कर लिए हैं। वहीं, जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा ने 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अब इस फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं। फिल्म की शुरुआत काफी धमाकेदार हुई थी। 12वें दिन देवरा की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं, देवरा और स्त्री 2 ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई की है।
जूनियर एनटीआर की देवरा
जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा में जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन कोरटाला शिवा ने किया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर का डबल रोल दिखाया गया है। फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रूप में छा गए हैं। फिल्म के आखिरी में जूनियर एनटीआर की मौत हो जाती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की पार्ट 2 में कोई नया चेहरा देखने मिलेगा या फिर जूनियर एनटीआर ही नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- ऋषभ शेट्टी को ‘कांतारा’ के लिए मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
सम्बंधित ख़बरें
IND-W vs PAK-W: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
FIFA World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने तुर्की को 2-0 से रौंदा, 20 साल के युवा खिलाड़ी ने गोल दागकर रचा इतिहास
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए 32 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम का ऐलान, नीरज चोपड़ा के सामने रखी गई यह बड़ी शर्त
Aadhaar Biometric Update: 5 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए जरूरी अपडेट, नहीं कराया तो हो सकती है परेशानी
देवरा की कमाई
जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा की शुरुआत काफी धमाकेदार हुई थी। हालांकि अब दर्शकों के सिर से देवरा का क्रेज उतरता नजर आ रहा है। देवरा ने रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 253.25 करोड़ रुपये हो गया है। जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार है। देवरा ने 400 करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया है।
स्त्री 2 का कलेक्शन
श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। स्त्री 2 करीब 60 करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म है। स्त्री 2 ने कई बड़े-बड़े फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। हालांकि अब स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांस ले रही है। स्त्री 2 ने 55वें दिन यानी मंगलवार को 45 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 595.5 करोड़ रुपये हो गया है।
ये भी पढ़ें- अमजद अली खान ने 12 साल के उम्र में दी थी पहली प्रस्तुति
