Delhi Belly को पूरे हुए 13 साल, बोल्ड सीन और डीके बॉस सांग ने मचाई थी धूम

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'डेल्ही बेली' के पूरे हुए 13 साल, इस मौके पर वीडियो शेयर कर मेकर्स जश्न मनाते नज़र आ रहे हैं। फिल्म की अगर बात करें तो 2011 में फिल्म ने धूम मचाई थी। फिल्म में बोल्ड सीन और डीके बॉस गाने ने सभी का ध्यान खींचने में कामयाबी हासिल की थी।
Delhi Belly
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: आमिर खान प्रोडक्शंस ने हमेशा से काफी इंगेजिंग और एंटरटेनिंग फिल्में बनाई हैं। उन्होंने अब तक काफी सारी फिल्में दर्शकों के सामने पेश की हैं, जिनकी कहानियां अलग - अलग इमोशंस को खुद में कैद करती हैं। अपनी सफलता को जारी रखते हुए, उन्होंने एंटरटेनमेंट से भरपूर एक्शन कॉमेडी फिल्म 'डेल्ही बेली' रिलीज़ की थी। यह फिल्म 2011 में रिलीज़ हुई थी और अब इसे 13 साल पूरे हो चुके हैं। इस माइलस्टोन का जश्न मनाते हुए, मेकर्स ने एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जो हमें वापस फिल्म की अनोखी कॉमेडी को दुनिया में ले जाता है।

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इन दिलचस्प कहानियों को बनाने और 'डेल्ही बेली' की सफलता को जारी रखने की यात्रा को दिखाया गया है। ऐसे में फिल्म की 13 वीं एनिवर्सरी का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है -

"13 साल पहले आज ही के दिन"

आमिर खान प्रोडक्शन्स द्वारा प्रोड्यूस, 'डेल्ही बेली' 2011 में रिलीज़ हुई थी और इसका डायरेक्शन अभिनय देव ने किया था। इस फिल्म में इमरान खान, कुणाल रॉय कपूर, वीर दास, पूर्णा जगन्नाथन और शेनाज ट्रेजरीवाला ने अभिनय किया था। इस फिल्म को बहुत प्यार मिला और सिनेमाघरों में भी यह सफल रही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com