- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Box Office Collection Of Yudhra Stree 2 Goat And Kaha Shuru Kaha Khatam
युध्रा का बॉक्स ऑफिस पर हाल हुआ बेहाल, 41वें दिन स्त्री 2 की कमाई में आई गिरावट
- Written By: सोनाली झा
कहां शुरू कहां खत्म ने मंगलवार को 20 लाख रुपये की कमाई की है। युध्रा ने मंगलवार को 66 लाख रुपये की कमाई की है। विजय की गोट ने मंगलवार को 1 करोड़ 10 लाख का कलेक्शन किया है। स्त्री 2 ने 41वें दिन 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की है।

युध्रा और स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मुंबई: सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन स्टारर युध्रा 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। वहीं, ध्वनि भानुशाली और आशीष गुलाटी की फिल्म कहां शुरू कहां खत्म भी 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्म स्त्री 2 के सामने टिक भी नहीं पाईं। वहीं स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर अभी तक पकड़ बना के रखी हैं। इतना ही नहीं विजय की गोट भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। आइए जानते हैं, कहां शुरू कहां खत्म, युध्रा, स्त्री 2 और गोट ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई की है।
कहां शुरू कहां खत्म की कमाई
ध्वनि भानुशाली और आशीष गुलाटी की फिल्म कहां शुरू कहां खत्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं सका है। इस फिल्म ने से ध्वनि भानुशाली ने एक्टिंग में डेब्यू किया था। इससे पहले लोग ध्वनि भानुशाली को हिंदी फिल्मों में गाते देखते थे। कहां शुरू कहां खत्म ने मंगलवार को 20 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 2 करोड़ 51 लाख रुपये हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- सिम्बा नागपाल के 28वें बर्थडे पर जानें एक्टर के बारे में कुछ अनसुनी बातें
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक में पावर बैलेंस का फॉर्मूला तैयार, 2 से 3 डिप्टी CM…राहुल गांधी बदलने जा रहे पूरा पावर स्ट्रक्चर
Dindori News: भीषण गर्मी में सूखे कुएं के कंठ, कौन बुझाएगा वनग्राम खमरिया के ग्रामीण की प्यास?
Maharashtra 11th Admission: महाराष्ट्र 11वीं की पहली अलॉटमेंट लिस्ट कल; जानें कैसे करें कॉलेज में प्रवेश पक्का
Explainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
युध्रा ने चार दिन में कमाए इतने करोड़
एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘युध्रा’ में सिद्धांत ने युध्रा का किरदार निभाया है, जिसपर बदला लेने का जुनून है। वहीं मालविका, निखत का किरदार निभा रही हैं, जो कहानी में गहराई और इमोशंस को लाती है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस, ‘युध्रा’ में गजराज राव, राम कपूर, राज अर्जुन और राघव जुयाल सहित कई बेहतरीन सपोर्टिंग एक्टर्स भी हैं। युध्रा ने मंगलवार को 66 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 9 करोड़ 96 लाख रुपये हो गए हैं।
गोट का कलेक्शन
विजय की गोट 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में विजय, मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, प्रभुदेवा, अजमल अमीर, योगी बाबू, तृषा कृष्णन और शिवकार्तिकेयन मुख्य भूमिका में शामिल है। गोट में विजय का डबल रोल दिखाया गया है। विजय की गोट ने मंगलवार को 1 करोड़ 10 लाख का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 245.6 हो चूका है।
स्त्री 2 का कलेक्शन
स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। स्त्री 2 रिलीज के बाद से अभी तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। स्त्री 2 करीब 60 करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म है। स्त्री 2 ने कई बड़े-बड़े फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। स्त्री 2 ने 41वें दिन 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 580.3 करोड़ रुपये हो गया है।
ये भी पढ़ें- उर्वशी रौतेला ने परिवार के साथ किया बद्रीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
Box office collection of yudhra stree 2 goat and kaha shuru kaha khatam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कर्नाटक में पावर बैलेंस का फॉर्मूला तैयार, 2 से 3 डिप्टी CM…राहुल गांधी बदलने जा रहे पूरा पावर स्ट्रक्चर
May 28, 2026 | 09:33 PMDindori News: भीषण गर्मी में सूखे कुएं के कंठ, कौन बुझाएगा वनग्राम खमरिया के ग्रामीण की प्यास?
May 28, 2026 | 09:27 PMMaharashtra 11th Admission: महाराष्ट्र 11वीं की पहली अलॉटमेंट लिस्ट कल; जानें कैसे करें कॉलेज में प्रवेश पक्का
May 28, 2026 | 09:26 PMExplainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
May 28, 2026 | 09:01 PMलक्ष्मी रतन शुक्ला बने रहेंगे बंगाल टीम के हेड कोच, मनोज तिवारी, साहा और मजूमदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
May 28, 2026 | 09:00 PMबज गई खतरे की घंटी! 2031 से पहले टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, WMO ने जारी की डरावनी चेतावनी
May 28, 2026 | 08:53 PMसिर पर गहरे घाव और गले पर निशान, सागर के जंगल में तेंदुए की रहस्यमयी मौत! दूसरे तेंदुए से खूनी संघर्ष की आशंका
May 28, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM










