-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Amitabh Bachchan Reveals Why He Is Working At The Age Of 81 In His Blog Post
81 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन के काम करने पर सवाल करने वालों को करारा जवाब
- Written By: अनिल सिंह
81 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन के लगातार काम करते रहने पर सवाल उठाने वालों को एक्टर ने करारा जवाब दिया है। आइए जानते हैं अपने ब्लॉग पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने क्या कुछ लिखा है।

फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
मुंबई: अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रविवार को कहा कि उनके सहकर्मी अक्सर उनसे पूछते हैं कि वह इस उम्र में भी क्यों काम कर रहे हैं, लेकिन उनके पास इस सवाल का कोई और जवाब नहीं है, सिवाय इसके कि यह काम करने का महज एक और अवसर है। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16वें सीजन की मेजबानी कर रहे बच्चन (81) ने कहा कि जैसे लोग उनके पेशेवर जीवन को लेकर तरह-तरह के निष्कर्ष निकालने के लिए स्वतंत्र हैं, वैसे ही उन्हें भी काम करते रहने की आजादी है।
बच्चन (बिग बी) ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ‘‘…वे सेट पर मुझसे पूछते रहते हैं… वे मेरे काम करने की वजह जानना चाहते हैं… लेकिन मेरे पास इसका कोई और जवाब नहीं है, सिवाय इसके कि यह मेरे लिए काम करने का एक और अवसर है…भला और क्या कारण हो सकता है…।” उन्होंने कहा, ‘‘लोग इसके पीछे की वजह और परिस्थितियों को लेकर तरह-तरह के निष्कर्ष निकालते हैं… लेकिन खुद को मेरी जगह रखकर देखिए और जानिए… शायद आप सही हों… या शायद नहीं… आप निष्कर्ष निकालने के लिए स्वतंत्र हैं और मुझे अपना काम करते रहने की आजादी है…।”

सम्बंधित ख़बरें
सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
दर्द में भी सुर नहीं भूले सोनू निगम, सर्जरी के दौरान गाया रफी साहब का ये गाना…
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
ये भी पढ़ें- स्त्री 3 में होंगे अक्षय कुमार ! श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के लिए क्या है फैंस की डिमांड
बच्चन ने कहा कि इस उम्र में भी उनके काम करते रहने की वजह भले ही स्पष्ट नहीं है, लेकिन लोग अगर जानना चाहते हैं कि वह खुद को क्यों व्यस्त रखते हैं तो उन्हें स्वयं भी काम करना शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘…और बात करने के लिए कोई मुद्दा न होने से आप भले ही रेत के महल बनाने और इसका आनंद लेने के लिए प्रेरित होते हों… लेकिन रेत के महल समय के साथ ढह जाते हैं… आप भले ही उन्हें बना लें, लेकिन क्या आप उन्हें टिकाए रख सकते हैं…अगर आपको इस तरह के निष्कर्ष निकालने की आदत है तो निकालते रहिए… मुझे कोई वजह नहीं गिनानी, मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि मैं काम करता हूं…अगर आपको कोई समस्या है, तो… काम कीजिए और वजह का पता लगाइए।” बिग बी हाल में ‘काल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल साबित हुई। वह जल्द ही रजनीकांत अभिनीत ‘वेट्टैयन’ में दिखेंगे।
Amitabh bachchan reveals why he is working at the age of 81 in his blog post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PM15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMIncome Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
Aug 09, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














