विक्की कौशल की छावा से होगा अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा-2: द रूल’ का मुकाबला
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल का मुकाबला एक्टर विक्की कौशल की फिल्म छावा से होगा। दरअसल, पुष्पा 2: द रूल का रिलीज डेट चेंज हो गया है। अब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल अब 6 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- Written By: सोनाली झा
Updated On:
Jun 18, 2024 | 03:59 PM
मुंबई: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा-2: द रूल’ को लेकर सुर्खियों में है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 : द रूल अब 6 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने इसकी घोषणा की। बता दें कि हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट चेंज हुई थी। इससे पहले फिल्म 5 अगस्त, 2024 को रिलीज होने वाली है। अब अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ का मुकाबला एक्टर विक्की कौशल की फिल्म छावा से होगा।
पुष्पा-2 के निर्माताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर फिल्म का नए पोस्टर शेयर किया। साथ ही उसमें लिखा कि हमारा इरादा आपको अच्छे से अच्छा मनोरंजन देने का है। बड़े पर्दे पर यादगार अनुभव का इंतजार बढ़ता जा रहा है। ‘पुष्पा 2 : द रूल’ छह दिसंबर 2024 को दुनिया भर में रिलीज होगी। ‘मैत्री मूवी मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को स्थगित करने के पीछे का कारण साझा करते हुए एक बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा कि पुष्पा 2 बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक है। पुष्पा: द राइज की अपार सफलता के बाद उत्कृष्टता प्रदान करने की हमारी जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है।
छावा की कहानी
विक्की कौशल छावा एक एक्शन पीरियड फिल्म है। इस फिल्म से पहले भी विक्की निर्देशक लक्ष्मण उतेकर के साथ फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में काम कर चुके हैं। दिनेश विजान इस फिल्म के निर्माता हैं। अभिनेता ने हाल ही में छावा के शूटिंग शेड्यूल से एक फोटो शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि महाराष्ट्र के वाई में अपनी शूटिंग पूरी कर ली है।
कैसा है पुष्पा 2 का टीजर
पुष्पा 2 के टीजर में अल्लू अर्जुन का धमाकेदार अवतार दिखाई दे रहा है। विजुअल से लेकर बैकग्राउंड स्कोर और अल्लू अर्जुन की एंट्री तक हर एक चीज व्हाइट ब्लोइंग है। टीजर में जाथरा का सीक्वेंस दिखाया गया है। जाथरा एक हिंदू आदिवासी देवियों को समर्पित त्यौहार है, जो तेलंगाना राज्य में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल 10 मिलियन से भी अधिक भक्तगण 4 दिन का उत्सव मनाने आते हैं।
फिल्म की स्टार कास्ट
पुष्पा 2: द रूल 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे सुकुमार ने डायरेक्ट किया है और मैश्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की लीड स्टार कास्ट में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल हैं। फिल्म के टीजर और गाने को देखने के बाद लोग पुष्पा 2 देखने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हैं।
Allu arjun pushpa 2 the rule will compete with vicky kaushal chava
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 18, 2024 | 03:59 PM
