

मुंबई: अदिति राव हैदरी को हीथ्रो एयरपोर्ट पर फंसा उनका लगेज वापस मिल गया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने सूटकेस के साथ नजर आ रही है और कैप्शन में उन्होंने लिखा है 45 घंटे बाद... देखो वह आ गया।
एयरवेज पर फूटा गुस्सा
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर लगेज वापस पाने के लिए ऐक्ट्रेस अदिति राव हैदरी को काफी संघर्ष करना पड़ा। दरअसल सबसे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत शुरू की और यह बताया कि वह एयरपोर्ट पर फंसी हुई है और अपना लगेज वापस पाने का इंतजार कर रही हैं। उसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से हीथ्रो एयरपोर्ट के कर्मचारी लगेज को लेकर हुई लापरवाही से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
भारत में यूजर्स हुए नाराज़ अदिति राव हैदरी के लगेज वाली स्टोरी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी और हीथ्रो एयरपोर्ट से उनकी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल होने लगी। अदिति राव हैदरी के साथ हीथ्रो एयरपोर्ट पर हुई इस लापरवाही को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स में नाराजगी भी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर यूजर्स ऐक्ट्रेस के समर्थन में नजर आए।
आखिरकार मिल गया सूटकेस अपनी ताज़ा पोस्ट में अदिति राव हैदरी ने मिले हुए सूटकेस के साथ अपना वीडियो साझा किया है और कैप्शन में लिखा है 45 घंटे बाद ... देखो वह आ गया। इतना ही नहीं उन्होंने सबीना फर्नांडिस और साइनेरा क्रिस्टो को धन्यवाद भी लिखा है। जिन्होंने उनका सूटकेस ढूंढने में काफी मदद की।
एयरवेज को फिर लगाई लताड़ अदिति राव हैदरी ने अपने पोस्ट में ब्रिटिश एयरवेज को खुश किस्मत बताया है, क्योंकि उनकी टीम में कुछ ऐसे लोग भी काम करते हैं जो लोगों की मदद करना जानते हैं। अदिति राव हैदरी बीते दिनों वेब सीरीज हीरा मंडी द डायमंड बाजार में बिब्बो जान के किरदार में नजर आई थी।