Aishwarya Rai और Salman Khan ने की थी सीक्रेट मैरिज? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा ‘मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो शादी…’
Salman- Aishwarya Secret Marriage: 90 के दशक में इन दोनों के अफेयर की चर्चा भी खूब थी। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद से ही दोनों की नजदिकियों की खबरें सामने आने लगीं। एक समय ऐसा भी आया जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें उड़ने लगीं थीं। ब्रेकअप के ही बीच इनकी सीक्रेट वेडिंग की भी खबरें आने लगी हैं। अब जाकर एक्ट्रेस ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
- Written By: निक्की राय
क्या ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने की थी सीक्रेट मैरिज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Salman- Aishwarya Secret Marriage: एक वक्त था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता था। फैंस पर्दे पर इस जोड़ी को खूब पसंद करते थे। 90 के दशक में इन दोनों के अफेयर की चर्चा भी खूब थी। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के बाद से ही दोनों की नजदिकियों की खबरें सामने आने लगीं। पर्दे से शुरु हुआ इनका रोमांस असल जिंदगी में भी परवान चढ़ गया। एक समय ऐसा भी आया जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें उड़ने लगीं थीं। ब्रेकअप के ही बीच इनकी सीक्रेट वेडिंग की भी खबरें आने लगी हैं। अब जाकर एक्ट्रेस ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
क्या सच में की थी सीक्रेट वेडिंग?
एक समय था जब सलमान और ऐश्वर्या एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उसी बीच इन दोनों की सीक्रेट वेडिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। साथ ही ये भी कहा जाता है कि ये दोनों हनीमून के लिए न्यूयॉर्क भी गए थे। फर्स्टपोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या कहती हैं, ‘अगर ऐसा कुछ होगा, तो क्या इंडस्ट्री को पता नहीं चलेगा? इंडस्ट्री बहुत ही छोटी है। मैं एक ऐसी इंसान बिल्कुल नहीं हूं जो शादी जैसी बात से इंकार कर दे।’
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी दोस्त के निधन पर इमोशनल पोस्ट ने फैंस को किया भावुक
‘टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं’, Salman Khan की पोस्ट ने फैंस को दी जिंदगी जीने की खास सीख
Raja Shivaji Review: राजा शिवाजी के पब्लिक रिव्यू ने मचाया तहलका, दर्शक बोले- आंसुओं से भरी मास्टरपीस फिल्म
Raja Shivaji Review: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान का कैमियो, सिनेमाघरों में गूंज रही सीटियां
विवेक ओबेरॉय से भी जुड़ा नाम
ऐश्वर्या को लेकर खबरें यहीं नहीं रुकी बल्कि उन पर कई और भी इल्जाम लगे। ऐसी भी अफवाहें उड़ीं कि ऐश्वर्या राय एक ही वक्त पर सलमान और विवेक ओबेरॉय को डेट कर रही थीं। इस पर ऐश्वर्या राय ने कोई खास रिएक्शन नहीं दिया। सलमान से ब्रेकअप के बाद ही ऐश्वर्या लाइफ में काफी आगे बढ़ गईं। इसके बाद उन्होने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।
यह भी देखें-IC 814 सीरीज को लेकर बढ़ा विवाद, गृह मंत्रालय का जबरदस्त एक्शन, Netflix के हेड को भेजा समन
इस्लाम अपनाने की भी थी खबरें
कई मीडिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि ऐश्वर्या और सलमान ने लोनावला के एक बंगले में निकाह कर लिया था। कहा जाता है शादी का पूरा समारोह मुंबई के काजी में पूरा किया गया था। इसके अलावा कहा ये भी जाता है कि ऐश्वर्या ने सलमान के लिए इस्लाम भी कबूल लिया था। माना जाता है कि ऐश के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।
