22 Year Old Chander Prakash Became First Crorepati Of Kbc 16 Of This Season Fails To Answer 7 Crore Question
KBC 16 के पहले करोड़पति बने 22 साल के चंदर प्रकाश, एक गलती पड़ी भारी, गवां बैठे 6 करोड़
Who Is The First Crorepati in KBC 16: 22 साल के यूपीएससी एस्पिरेंट्स ने इस सीजन में अपना नाम करोड़पतियों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। जम्मू कश्मीर का ये कंटेस्टेंट ऐसा करने वाला इस सीजन का पहला कंटेस्टेंट बन चुका है। जानिए केबीसी 16 के पहले करोड़पति के बारे में...
KBC 16 के पहले करोड़पति बने 22 साल के चंदर प्रकाश (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Follow Us
Follow Us :
Who Is The First Crorepati in KBC 16: टीवी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ को अपने इस सीजन का पहला करोड़पति मिल चुका है। 22 साल के यूपीएससी एस्पिरेंट्स ने इस सीजन में अपना नाम करोड़पतियों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। जम्मू कश्मीर का ये कंटेस्टेंट ऐसा करने वाला इस सीजन का पहला कंटेस्टेंट बन चुका है। ये कंटेस्टेंट 7 करोड़ का मालिक बन सकता था, लेकिन थोड़े से कंफ्यूजन ने इसे 1 करोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया। हालांकि गेम क्विट करने बाद जब उन्होंने सवाल का जवाब दिया, तो बिल्कुल सही निकला। जानिए केबीसी 16 के पहले करोड़पति के बारे में…
यूपीएससी एस्पिरेंट्स बना पहला करोड़पति
Kaun Banega Crorepati 16 का लेटेस्ट एपिसोड बहुत ही शानदार साबित हुआ। इस एपिसोड से शो को उसका पहला करोड़पति मिल गया। इस सीजन में भी अमिताभ बच्चन ने ही शो को होस्ट किया। जम्मू कश्मीर के 22 साल के चंदर प्रकाश ने हॉट सीट पर पहला करोड़पति बनकर बड़ी बाजी मार ली है। बता दें कि वो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में उन्होंने 1 करोड़ के सवाल का जबाव दिया और वो पहले करोड़पति बन गए।
एपिसोड में ही चंदर प्रकाश ने अपनी जिंदगी की परेशानियों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें जन्म से ही आंत की बीमारी है। जिसके चलते अब तक उनकी 7 बार सर्जरी हो चुकी है। उनकी समस्या अब तक ठीक नहीं हुई है, जिसकी वजह से डॉक्टर ने उन्हें 8वीं सर्जरी करवाने की भी सलाह दी है। कंटेस्टेंट से जब ये पूछा गया कि वो अपनी इस कमाई को कैसे खर्च करेंगे, तो उन्होंने इस पर जवाब दिया कि पहली कमाई वो अपने मां-बाप को देंगे, जिससे वो उनकी सर्जरी में लगे पैसों का कर्ज चुका सकें।
चंदर प्रकाश 7 करोड़ के मालिक बन सकते थे, लेकिन उन्हें जैकपॉट सवाल का जवाब सही से नहीं पता था इसलिए हार के डर से उन्होंने शो को क्विट कर दिया। हालांकि जब शो क्विट करने के बाद उनसे सवाल का जवाब पूछा गया, तो उनका जबाव बिल्कुल सही निकला। इस पर उन्हें काफी पछतावा हुआ। अगर चंदर जवाब देने का रिस्क लेते, तो आज वो 7 करोड़ लेकर घर जाते।
22 year old chander prakash became first crorepati of kbc 16 of this season fails to answer 7 crore question