यवतमाल में 2,098 केंद्रों पर होगा जिला परिषद का मतदान, जिले में 16 लाख से अधिक मतदाता

Yavatmal Political Update: यवतमाल ZP व पंचायत समिति चुनाव के लिए 62 गट, 2,098 मतदान केंद्र और 16.61 लाख मतदाता घोषित। आरक्षण पर पेंच, चुनाव घोषणा पर सबकी नजर।
Yavatmal Political Update: यवतमाल ZP व पंचायत समिति चुनाव के लिए 62 गट, 2,098 मतदान केंद्र और 16.61 लाख मतदाता घोषित। आरक्षण पर पेंच, चुनाव घोषणा पर सबकी नजर।
यवतमाल न्यूज
Published on
Updated on

Yavatmal ZP Elections: यवतमाल जिला परिषद और पंचायत समिति के बहुप्रतीक्षित बूधवार मतदाता सूची पर आखिरकार गुरुवार (दि. 27) को मुहर लगा दी गई। 62 गट और 124 गणों के लिए कुल 2,098 मतदान केंद्र होंगे, जबकि मतदाताओं की संख्या 16,61,537 है। अब चुनाव को घोषणा कब होती है, इस पर राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हैं।

जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव कराने के उद्देश्य से प्रशासन पिछले 3-4 महीनों से तैयारी में जुटा था। राज्य चुनाव आयोग द्वारा निधर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न प्रक्रियाएं प्रशासन ने पूरी की। प्रभाग रचना, आरक्षण, मतदाता सूची ये सभी चरण पूरे होने के बाद मतदान केंद्रवार मतदाता सूची जारी करना शेष था।

जिला परिषद में भी आरक्षण का पेंच

राज्य के कुछ नगर परिषद और नगर पंचायतों में 50% से अधिक आरक्षण दिए जाने के कारण मामला सर्वोच न्यायालय में लंबित है। इसमे यवतमाल, आणी और ढाणकी नगर पंचायत शामिल है। इस संदर्भ में शुक्रवार को निर्णय आने की संभावना है। इसी दौरान जिला परिषद में भी 50% से ज्यादा आरक्षण दिए जाने की बात सामने आई है। कुल 62 सीटों में अनुसूचित जाति में 7, अनुसुचित जनजाति में 14। अन्य पिछड़ा वर्ग में 16 यानी कुल 37 सीटें आरक्षित की गई है, जबकि 50% मानदंड के अनुसार 31 सीटें ही आरक्षित होना अपेक्षित थी।

आयोग ने बढ़ाई थी तीन बार समय सीमा

इसके मुकाबले नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव की तैयारी अपेक्षाकृत कम थी। माना जा रहा था कि जिला परिषद चुनाव पहले होंगे, लेकिन अयोग ने नगर परिषद व नगर पंचायतों का कार्यक्रम पहले घोषित किया।

जिससे जिला परिषद चुनाव की प्रक्रिया पीछे चली गई। इसके अलावा बुधवार मतदाता सूची घोषित करने में तकनीकी अड़चनें आने से आयोग ने तीन बार समय सीमा बढ़ाई।

अब यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 2 दिसंबर को नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान होगा, इसके बाद जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव घोषित होने की संभावना है।

मतदान केंद्र

तहसील गण मतदान केंद्र
वाभुलगाँव 4 88
कलंब 6 94
रालेगाँव 6 109
मारेगाँव 4 77
झरी 10 146
पुर 4 75
घाटंजी 8 120
यवतमाल 6 123
नेर 6 147
दारव्हा 10 161
दिग्रस 6 97
पुसद 16 264
महागाँव 10 168
उमरखेड 12 187
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com