- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Wheat Price Drop Gulf Crisis Impact Farmers Protest Msp
खाड़ी देशों में तनाव का बाजार में पड़ा असर, यवतमाल में किसानों पर पड़ी मार, सामूहिक आंदोलन का किया ऐलान
Yavatmal Wheat Market Price: खाड़ी देशों के तनाव से यवतमाल के किसान संकट में! गेहूं के दाम गिरकर ₹1800 तक पहुंचे। MSP से कम भाव मिलने पर आजाद मैदान में किसानों का सामूहिक उपवास।
- Written By: प्रिया जैस

किसानों का हुआ नुकसान (सौजन्य-नवभारत)
Gulf War Impact on Agriculture: खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध जैसे तनाव का असर अब ग्रामीण बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। ईरान, इराक और अमेरिका के बीच बनी तनावपूर्ण स्थिति के कारण वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ी है, जिसका सीधा प्रभाव विदर्भ के कृषि बाजारों पर पड़ रहा है। यवतमाल जिले में रबी सीजन के गेहूं को अपेक्षित भाव नहीं मिल रहा, जिससे किसान आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं।
हर साल रबी सीजन में गेहूं को लगभग 2800 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलता था, लेकिन इस बार निजी बाजार में केवल 1800 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल ही मिल रहा है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं का 2325 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित किया है, लेकिन कई जगह किसानों को इससे कम कीमत पर ही अपनी उपज बेचनी पड़ रही है, जिससे नाराजगी बढ़ रही है।
किसानों को झेलना पड़ा भारी नुकसान
यवतमाल जिले के यवतमाल, बाभुलगांव, कलंब, दारव्हा, दिग्रस, आर्णी, घाटंजी, रालेगांव, वणी, झरी-जामणी, पुसद, उमरखेड़, महागांव, नेर और केलापुर जैसे क्षेत्रों में खरीफ सीजन में कपास और सोयाबीन प्रमुख नकदी फसलें हैं, जबकि रबी में गेहूं और चना बोया जाता है। इस साल खरीफ सीजन में ही किसानों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए मनपा का बड़ा फैसला, बढ़ाया गया सुविधा केंद्रों का समय
महिला सशक्तिकरण पर जोर, पैठण में महिला बचत समूहों को बढ़ावा, विधायक भुमरे ने दिया 1 करोड़ का कर्ज
संजय गांधी निराधार योजना में बड़ा बदलाव, बढ़ गया मासिक अनुदान, 25 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम
पुणे महानगर पालिका के राजनीतिक दफ्तरों को मिलेगी अतिरिक्त स्टाफ, 1.20 करोड़ का प्रस्ताव
यह भी पढ़ें – मेलघाट में फिर खेला! कांग्रेस के दिग्गज नेता की भाजपा विधायक संग फोटो वायरल, नजदीकियों ने पार्टी के उड़ाए होश
अगस्त और सितंबर में हुई भारी बारिश से कपास और सोयाबीन की फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे उत्पादन घटा। इसके अलावा कुछ इलाकों में ओलावृष्टि ने भी फसलों को नुकसान पहुंचाया। अब रबी फसल हाथ में आने के बाद भी गेहूं के कम दाम मिलने से किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
एक दिवसीय सामूहिक आंदोलन किया
इसी पृष्ठभूमि में शहर के आजाद मैदान में शेतकरी आंदोलन यवतमाल के बैनर तले एक दिवसीय सामूहिक उपवास आंदोलन किया गया। आंदोलन के कार्यकर्ता प्रा. पंढरी पाठे ने जिले के कई गांवों का दौरा कर किसानों से संवाद किया और गेहूं, चना समेत अन्य फसलों के बाजार भाव की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वैश्विक अस्थिरता और स्थानीय प्राकृतिक आपदाओं का दोहरा असर किसानों पर पड़ रहा है।
Yavatmal wheat price drop gulf crisis impact farmers protest msp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए मनपा का बड़ा फैसला, बढ़ाया गया सुविधा केंद्रों का समय
Mar 22, 2026 | 01:09 PMमुंबई: दो नाबालिगों ने की दोस्त की हत्या, पूरी रात लाश के बगल में ही सोए रहे आरोपी
Mar 22, 2026 | 01:06 PMमहिला सशक्तिकरण पर जोर, पैठण में महिला बचत समूहों को बढ़ावा, विधायक भुमरे ने दिया 1 करोड़ का कर्ज
Mar 22, 2026 | 01:03 PMसंजय गांधी निराधार योजना में बड़ा बदलाव, बढ़ गया मासिक अनुदान, 25 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम
Mar 22, 2026 | 01:00 PMपुणे महानगर पालिका के राजनीतिक दफ्तरों को मिलेगी अतिरिक्त स्टाफ, 1.20 करोड़ का प्रस्ताव
Mar 22, 2026 | 12:58 PMशाइनी दोशी ने रिद्धि डोगरा पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- मुझे जवान की मां बनने का शौक नहीं
Mar 22, 2026 | 12:48 PM‘अबकी बार 100 के पार’: गिरते रुपये पर संजय राउत का तंज, बोले- बंगाल में ‘खेला’ करने में व्यस्त हैं पीएम मोदी
Mar 22, 2026 | 12:45 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM










